फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   bullies opened fire at the house Due to election dispute in Chhatarpur

Chhatarpur: चुनावी विवाद के चलते दबंगों ने घर पर बरसाई गोलियां, महिला और मासूम बच्चा हुआ जख्मी

Sat, 21 Oct 2023 12:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Oct 2023 12:00 PM IST
सार

Chatarpur: जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम कितपुरा में बीती शाम चुनावी बुराई के चलते दबंग खंगार परिवार के चार लोगों ने प्रजापति परिवार के घर के बाहर से गोलीबारी कर दी। गोली लगने से एक महिला और उसका मासूम बच्चा जख्मी हुआ है।
 

विज्ञापन
bullies opened fire at the house Due to election dispute in Chhatarpur
गोलीबारी में घायल मां और बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम कितपुरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां खंगार परिवार के चार लोगों ने प्रजापति परिवार के घर के बाहर से गोलीबारी कर दी। बता दें कि इस घटना में एक महिला और उसका मासूम बच्चा जख्मी हो गया है। घायल महिला और बच्चे को परिजन पहले स्थानीय अस्पताल ले गए थे, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जान से मारने की दी थी धमकी

पीड़ित और घायल परिवार के सदस्य कमलेश प्रजापति ने बताया कि गांव के शिवराम खंगार, रिखीराम खंगार, मंगल खंगार और धनंजय खंगार से उसके परिवार का पंचायत चुनाव के समय से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में उक्त लोगों ने कई बार परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। बीती शाम करीब साढ़े 6 बजे उक्त चारों लोग परिवार के मुखिया लल्लू प्रजापति को मारने की नियत से घर पर पहुंचे, लेकिन जब वे घर में घुस नहीं सके तो घर के बाहर से ही उन्होंने कट्टे से गोलियां चलाई।
विज्ञापन


एक गोली घर में मौजूद तुलसा पत्नी शिववदन प्रजापति उम्र 26 वर्ष की जांघ में तथा एक गोली तुलसा के 4 वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ बाबू प्रजापति के हाथ में लग गई। घटना के वक्त घर में घायलों के अलावा लल्लू प्रजापति, देवकुमारी प्रजापति और तुलसा का 6 माह का पुत्र संदीप प्रजापति भी मौजूद था, जो बाल-बाल बच गए हैं। उक्त घटना के बाद परिजन तुलसा और आशीष को गौरिहार के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed