फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   BJP's Jyoti Chaurasia can be elected unopposed president in Chhatarpur,

Chhatarpur: भाजपा की ज्योति चौरसिया चुनी जा सकती हैं निर्विरोध अध्यक्ष, चुनाव होने पर मिल सकते हैं 28 से 30 मत

Fri, 12 Aug 2022 09:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 09:23 AM IST
सार

भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ज्योति सुरेंद्र चौरसिया के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि चुनाव होने पर ज्योति को 28 से 30 वोट मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
BJP's Jyoti Chaurasia can be elected unopposed president in Chhatarpur,
भाजपा की ज्योति सुरेंद्र चौरसिया की ताजपोशी तय, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए शनिवार को चुनाव होंगे। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ज्योति सुरेंद्र चौरसिया के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि चुनाव होने पर ज्योति को 28 से 30 वोट मिलने की संभावना है। बड़े अंतर से जीत मिलने की संभावना को देखते ज्योति चौरसिया के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


यहां भाजपा के 22 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस पूरी तरह मैदान से बाहर नजर आ रही है। चुनाव होने पर कांग्रेस के पार्षदों की तरफ से क्रॉस वोटिंग होने के भी आसार हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा ने रणनीति के तहत पहले ही एक निजी होटल में अपने ज्यादातर पार्षदों को एकजुट कर लिया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के मिंटू पंडा का नाम सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे नंबर पर विजेता पारस दुबे का नाम सामने आ रहा है। ये दोनों पहले भी पार्षद रह चुके हैं, लेकिन बीजेपी शनिवार को उपाध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित करेगी, ताकि अध्यक्ष के नाम पर बनी एकजुटता अंत तक बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed