{"_id":"63ee02e98f2fcd009305c406","slug":"bjp-mp-manoj-tiwari-and-bhajan-singer-anoop-jalota-reached-bageshwar-dham-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दरबार में गाए भोजपुरी गाने, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दरबार में गाए भोजपुरी गाने, झूमे श्रद्धालु
Thu, 16 Feb 2023 04:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 04:37 PM IST
सार
बागेश्वर धाम के कथावाचक से मिलने पहुंचे भाजपा सांसद ने उनकी बातों का समर्थन किया और कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सत्य सनातन को आगे बढ़ाते रहें, हिंदू राष्ट्र पर उनके विचार बेहद ही अच्छे हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम में मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार यानि की पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में बने हैं। बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक महाकुंभ चल रहा है, जिसमें शामिल होने गुरुवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और पं. शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दरबार में भोजपुरी भजन भी गाए। बता दें, उनसे पहले 13 फरवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ भी बागेश्वर धाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की थी।
महाकुंभ में पहुंचे मनोज तिवारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं, जिनमें वह दरबार के मंच पर भजन गाते नजर आ रहे हैं तो वहीं, श्रद्धालु भोजपुरी गानों की धुन पर थिरकते दिख रहे हैं। मनोज तिवारी के साथ ही भजन गायक अनूप जलोटा भी बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। अनूप जलोटा ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया और बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से भेंट कर उनका आशीष लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम की शरण में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज, जानिए कौन-कौन लगा चुका है दरबार में हाजिरी
बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री अक्सर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कहते हैं। कथावाचक से मिलने पहुंचे भाजपा सांसद ने भी उनकी बातों का समर्थन किया और कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सत्य सनातन को आगे बढ़ाते रहें, हिंदू राष्ट्र पर उनके विचार बेहद ही अच्छे हैं।
बता दें, बागेश्वर धाम में विश्वकल्याण और हिंदू राष्ट्र की मनोकामना के लिए नव कुंडिया अन्नपूर्णा महायज्ञ किया जा रहा है। बागेश्वर धाम की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्धि पा रहे पं. धीरेंद्र शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि वह बिना मिले किसी का भी हाल बता देते हैं और उसकी परेशानी पर्ची पर लिख देते हैं। बागेश्वर धाम में हर मंगलवार को दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालु अर्जी भी लगाते हैं। वहीं, बीते दिनों नागपुर में कथा कराने पहुंचे पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधश्रद्धा उन्मूलन नाम की संस्था ने उन पर चमत्कार के नाम से अंधविश्वास फैलाने का आरोप भी लगाया था।