फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwardham Peethadhishwar's brother Saurabh Garg accused of beating and threatening a Dalit family

Bageshwar Dham: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर के भाई पर दलित परिवार को पीटने-धमकाने का आरोप

Sun, 19 Feb 2023 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ गर्ग पर दलति परिवार को पीटने, कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bageshwardham Peethadhishwar's brother Saurabh Garg accused of beating and threatening a Dalit family
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ गर्ग पर दलित परिवार को पीटने का आरोप है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का नाम लगातार चर्चा में है। इस बार मामला अलग है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ गर्ग पर दलित परिवार को पीटने, कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला 11 फरवरी की देर रात का गढ़ा गांव बमीठा थाना का बताया जा रह है। जानकारी के अनुसार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम ने बीते दिनों दलित परिवार के साथ मारपीट की है। 11 फरवरी को बरात लवकुशनगर के अटकोहां से गढ़ा गांव बागेस्वरधाम गई थी, जहां रात 12 बजे यह विवाद हुआ। आरोप है कि दलित परिवार की दुल्हन के मामा, भाई के साथ मारपीट की गई है। वीडियो में दिख रहा है कि सौरभ गर्ग मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहे थे और जब यह वाकया हुआ, उस समय कथित पीड़ित परिवार बेटी की शादी में व्यस्त था। सौरभ गर्ग ने कट्टा दिखाते हुए दलित परिवार के सदस्य को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन

 

Bageshwardham Peethadhishwar's brother Saurabh Garg accused of beating and threatening a Dalit family
सौरभ गर्ग पर आरोप है कि कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति समारोह में लोगों को धमकाता और कट्टा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिख रहे लोगों की जानकारी के लिए टीम बनाई गई है। वीडियो की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

फेसबुक पर वायरल हो रही पोस्ट
मामले में रामआसरे अहिरवार नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर डाली है। जिसमें लिखा है कि आपको दो इमेज और एक वीडियो दिख रहा होगा, इमेज में दिख रही इनकी सकल पर मत जाना ये दिखने में जितने शरीफ लग रहे हैं उतने हैं नहीं। एक का नाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री है, जो बड़ी ही चतुराई से अपने छोटे भाई के अपराधों को दबाते हैं। दूसरे का नाम शालिगराम गर्ग है, जो अत्याधिक गुंडा, दारुखोर और गंजेड़ी किस्म का इंसान है। ये मैं नहीं इस पोस्ट का वीडियो कहता है। यकीन ना हो तो आप खुद देख लें। जिसमें धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे पूज्य महाराज अहिरवार समाज की शादी में आते हैं और खूब आतंक काटते हैं। हवाई फायरिंग करते है 8 लोगों को मारते हैं।
कुर्सियां तोड़ते हैं। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। अब आप जानना चाहेंगे कि इस गुंडे ने ऐसा किया क्यों, इसका कारण ये है कि इस अहिरवार परिवार ने इनके सम्मेलन में शादी करने से मना कर दिया था। इससे छोटे महराज भड़क गए और आ गये पिस्टल और अपने कुछ गुंडों के साथ। और दिखा दिया कि या तो शादी सम्मेलन से करो या हम करने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed