फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham: The process of death of devotees is not stopping in Bageshwardham area, third dead body found

Bageshwar Dham: बागेश्वरधाम क्षेत्र में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला, एक माह में मिली तीसरी लाश

Thu, 22 Jun 2023 06:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 06:23 PM IST
सार

बागेश्वरधाम में बायपास सड़क पर देर रात सागर के रहने वाले अधेड़ शख्स का शव मिला है। उसकी पहचान सागर निवासी मगन पटेल के रूप में हुई है। वह एक जून को अपने घर से साइकिल से बागेश्वरधाम के लिए हुआ रवाना हुआ था। बीते एक महीने में तीन लाशें मिल चुकी हैं। 

विज्ञापन
Bageshwar Dham: The process of death of devotees is not stopping in Bageshwardham area, third dead body found
बागेश्वरधाम इलाके से फिर एक लाश मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम में बाहर से आए श्रद्धालुओं की मौत और उनकी लाशें मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले एक माह में तीसरी लाश मिली है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वरधाम में बायपास सड़क पर देर रात सागर के रहने वाले अधेड़ शख्स का शव मिला है। उक्त व्यक्ति सागर निवासी मगन पटेल बताया जा रहा है, जो एक जून को अपने घर से साइकिल से बागेश्वरधाम के लिए हुआ रवाना हुआ था। बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 


एक माह में मिलीं तीन लाशें
बता दें कि इसके पूर्व 11 जून को दिल्ली के शख्स का शव मिला था तो वहीं 16 जून को इसी इलाके में उसपाल सिंह के कुएं के पास नग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। वहीं पिछले माह पहाड़ी के पास एक महिला की लाश मिली थी, जो कि अब भी जांच में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed