फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham: Mbbs Student Shivranjani Want to Marry Dhirendra Shastri Know Who Is Shivranjani in Detail

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री से शादी करने गंगोत्री से पैदल निकली मेडिकल छात्रा, जानिए कौन है शिवरंजनी

Tue, 06 Jun 2023 12:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:06 PM IST
सार

शिवरंजनी एक यूट्यूबर और भजन गायिका हैं। वह अपने आपको सेलिब्रिटी भी बता रही हैं। अभी हाल ही में यात्रा के दौरान वह इलाहाबाद एवं चित्रकूट में संतों के साथ देखी गई थी, जल्द ही वह बागेश्वर धाम पहुंचने वाली है।

विज्ञापन
Bageshwar Dham: Mbbs Student Shivranjani Want to Marry Dhirendra Shastri Know Who Is Shivranjani in Detail
बागेश्वर बाबा से शादी करने निकली शिवरंजनी तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर के बागेश्वर धाम कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें खुद को MBBS की छात्रा कहने वाली एक लड़की गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक की पदयात्रा कर रही है। जो 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात भी करना चाहती है। 
विज्ञापन


मीडिया पर दिए गए इंटरव्यू में शिवरंजनी का कहना है कि वह अपनी कामना को लेकर बागेश्वर धाम की यात्रा कर रही है, और कह रही है कि अपनी इच्छा बागेश्वर धाम सरकार से ही मिलने पर बताएंगी। वहीं जब मीडिया ने लड़की से शादी की चर्चा पर सवाल किया तो, उसने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार सब जानते हैं, जो होगा समय आने पर बताया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग शिवरंजनी की शादी बागेश्वर धाम से होने की कामना को लेकर गंगोत्री धाम की यात्रा को जोड़ रहे हैं। बता दें, शिवरंजनी एक यूट्यूबर और भजन गायिका हैं। वह अपने आपको सेलिब्रिटी भी बता रही हैं। अभी हाल ही में यात्रा के दौरान वह इलाहाबाद एवं चित्रकूट में संतों के साथ देखी गई थी, जल्द ही वह बागेश्वर धाम पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो, वहीं अब बागेश्वर धाम के शुभचिंतकों को उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है, कि क्या 16 जून को शिवरंजनी तिवारी के धाम पहुंचने पर बागेश्वर महाराज की शादी पर से पर्दा उठ जाएगा, या फिर सस्पेंस बरकरार रहेगा। जैसा कि पहले प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी से शादी करने का सस्पेंस चल रहा था।


भजन गायक हैं शिवरंजनी
शिवरंजनी ने खैरागढ़ से आठ साल तक संगीत की शिक्षा हासिल की है। शिवरंजनी चार साल की उम्र से भजन गा रही हैं। उनकी मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज सुनकर भक्त भावविभोर हो उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed