{"_id":"648d9646bff5cb3728083a15","slug":"bageshwar-dham-dead-body-of-youth-found-again-near-bageshwar-dham-dead-body-was-found-six-days-back-also-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पास फिर मिला युवक का शव, छह दिन पहले भी मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पास फिर मिला युवक का शव, छह दिन पहले भी मिली थी लाश
Sat, 17 Jun 2023 04:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 17 Jun 2023 04:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसके साथ ही यह सिलसिला जारी है। इससे पहले 11 जून को भी एक लाश बरामद हुई थी।
विज्ञापन
छतरपुर के बागेश्वर धाम के पास फिर एक लाश मिली है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित विश्वविख्यात बागेश्वर धाम (गढ़ा गांव) में एक बार फिर अज्ञात शव मिला है। उक्त शव नग्न अवस्था में मिला है। यह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यहां धाम पर आए दिन अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। अब अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
गांव के उसपाल सिंह के खेत के कुआं के पास आम के पेड़ के नीचे उक्त शव मिला है। मृतक नग्न अवस्था में पेट के बल पड़ा था। उम्र लगभग 35 से 35 साल बताई जा रही है। कपड़े और अन्य दस्तावेज नहीं होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस घटना की जानकारी मिलने पर बमीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया। शव की शिनाख्त करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
11 जून को दिल्ली के व्यक्ति का शव मिला था
11 जून को भी बागेश्वर धाम के पास गांव में दिल्ली से आए शख्स का शव मिला था। इस तरह शव मिलने की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। बागेश्वर धाम ऐसा स्थान है जहां देशभर से दूरदराज और देश-विदेश से लोग/श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस तरह की घटनाओं को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। बागेश्वर धाम आने और रहने वाले हर व्यक्ति की जानकारी किसी को नहीं होती। इस वजह से ऐसी लाशों की शिनाख्त भी नहीं हो पाती। जब से धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो वायरल हुए हैं, तब से देश ही नहीं विदेश से भी यहां भक्त आ रहे हैं और बालाजी के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
