{"_id":"686c8beadde5e5d7020c1217","slug":"bageshwar-dham-another-accident-in-bageshwar-dham-woman-dies-due-to-collapse-of-dharamshala-wall-many-injur-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में फिर हादसा, धर्मशाला की दीवार गिरने से महिला की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में फिर हादसा, धर्मशाला की दीवार गिरने से महिला की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
Tue, 08 Jul 2025 08:39 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:39 AM IST
सार
छतरपुर के बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के धर्मशाला की दीवार गिरने से मिर्जापुर निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री
विस्तार
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक धर्मशाला की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, पंडाल का हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के परिजनों ने बताया कि सभी लोग धर्मशाला में सो रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वे मलबे में दब गए। हादसे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अदलाहट गांव की रहने वाली अनीता देवी, पत्नी राजू की मौत हो गई है। कई लोग दीवार के मलबे में दब गए। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।
छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता का कहना है कि सुबह भारी बारिश के कारण बागेश्वर धाम में एक ढाबे पर दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं। एक की मौत की जानकारी भी सामने आई है। घायलों को समुचित इलाज कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मुंबई की तर्ज पर अब बिहार में भी बनेगा बागेश्वर मठ, शास्त्री बोले- छह महीने में तय करेंगे जगह
4 को ग्वालियर किया रैफर
ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में अत्यधिक बारिश होने एवं प्राकृतिक आपदा से अचानक घटित हादसे में उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के घायल होने पर तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि चार लोगों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल ग्वालियर मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस के माध्यम रैफर किया गया है। साथ ही पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनकी हालत स्थिर है और तीन लोगों को मामूली चोटे आने पर उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। घटना के तत्काल बाद मौके पर एसडीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। साथ ही जिला अस्पताल में घायलों के बेहतर उपचार की जानकारी ली। जिला प्रशासन के निर्देशन में अत्यधिक बारिश होने पर उत्पन्न होने वाली प्राकृतिक आपदा में फंसे होने से बचाव या सहायता के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 07682-245376 है। किसी भी घटना की तत्काल जानकारी एवं सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि जीर्णशीर्ण भवनों को तत्काल डिस्मेंटल किया जाए। भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी आवश्यक वेरीकेडिंग करने एवं व्यवस्थित प्रवेश और निकास द्वारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। । एसपी अगम जैन ने कार्यक्रम कथा स्थल में भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनाती और आपात स्थिति में निकास द्वार के चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। साथ ही लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में एसडीओपी को निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि को भीड़ नियंत्रण के लिए अपने सेवादारों को लगाकर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के संबंध में भी निर्देशित किया।
पहले भी हुआ था हादसा
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी धाम में हादसा हो चुका है। 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हुए थे। टेंट में लगा लोहे का एंगल श्यामलाल कौशल (50) के सिर पर गिर गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन