फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham: 121 couples took seven rounds, Chief Minister also blessed, Shastri said - We are from Bajrang

Bageshwar Dham: 121 जोड़ों ने लिए सात फेरे, मुख्यमंत्री ने भी दिया आशीर्वाद, शास्त्री बोले- हम बजरंगबली की पार

Sat, 18 Feb 2023 08:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Feb 2023 08:20 PM IST
सार

छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जोड़ो को आशीर्वाद दिया।  

विज्ञापन
Bageshwar Dham: 121 couples took seven rounds, Chief Minister also blessed, Shastri said - We are from Bajrang
बागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ मौजूद रहकर नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। विदाई पर जोड़ों को उपहार भी दिए गए।  

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी को अपना कर्म करना चाहिए। नेताओं को घोटाले-बेईमानी नहीं करनी चाहिए। मैं छोटे-से गांव जैत में पैदा हुआ। सरकारी स्कूल में पढ़ा। बचपन से बेटा-बेटी में भेद देखता आया हूं। विधायक था तो एक अनाथ बेटी की शादी के लिए लोगों ने मदद मांगी। मैंने दोस्तों की मदद से बेटी की शादी की। उसके बाद हमने गरीब बेटियों की शादी करने का क्रम शुरू किया। मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम किसी पार्टी से नहीं हैं। ऐसा कुछ हो तो अपने दिमाग से निकाल देना। हम तो बजरंगबली पार्टी से हैं। 
विज्ञापन


गरीब बहनों के खाते में डालेंगे 12 हजार रुपये 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। आज प्रदेश में 44 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी हैं। हमारी बहनें भी सशक्त होनी चाहिए। मैंने अपनी बहनों को उपहार देने के लिए मैंने लाडली बहना योजना बनाई है। साल में हमारी बहनों के खाते में 12 हजार रुपए डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियां गरीब और भिखमंगों के घर नहीं होती हैं 
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिनके घर बेटियां होती हैं, वह बड़े दिल वाली होती हैं। बेटियां गरीब और भिखमंगों के घर नहीं होती हैं। मैंने अपनी बहन के विवाह के दौरान बहुत भोगा है। कितना कष्ट होता है, जब घर में पैसा न हो। बालाजी ने चाहा तो भारत में किसी के भाई के लिए उसकी बहन बोझ नहीं बनेगी।


शास्त्री के वकील ने शिवराज से मांगी 500 एकड़ जमीन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वकील डॉ. प्रशांत पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल बनाने के लिए 500 एकड़ जमीन की मांग की। इसके लिए उन्होंने सीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed