फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Ayodhya Ram Mandir: Dhirendra Shastri of Bageshwar said that Ram is for everyone

Ayodhya Ram Mandir: बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा राम सबके, मंदिर और जातिवाद पर कह दी ये बड़ी बात

Fri, 05 Jan 2024 09:10 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 09:10 AM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अयोध्यया जाने को लेकर अति उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आज तक की समस्त सनातनियों की सबसे बड़ी विजय है। यह उत्सव दीपावली से बहुत ज्यादा खास है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Dhirendra Shastri of Bageshwar said that Ram is for everyone
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने-माने कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी जा रहे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने इस दिन को दीपावली से भी बड़ा दिन बताया है। 
विज्ञापन


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री राम मंदिर जाने को लेकर अति उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आज तक की समस्त सनातनियों की सबसे बड़ी विजय है। यह उत्सव दीपावली से बहुत ज्यादा खास है। निश्चित ही कोई अभागा होगा, जिसको इस दिन का इंतजार न हो।  हमको तो है, राम भक्तों को है। केवल भारतीयों को नहीं, दुनियाभर में रहने वाले भारतवंशियों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। धीरेंद्र शास्त्री ने सभी लोगों से अपील की है कि सभी इस दिन दीपावली मनाएं। उत्सव का उत्साह बहुत है। प्रेम अधिक होता है तो वाणी कम बोलती है, आंखें ज्यादा बोलती हैं। ठुमका लगाने को जी चाहता है। अयोध्याजी जाने को जी चाहता है।
विज्ञापन


भक्तों की आस्था के लिए बन रहा मंदिर
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम सबके हैं, राम जन-जन के हैं। राम विश्व व्यापक हैं। राम विश्व के आधारभूत हैं। राम बहुत बड़े नायक हैं। राम इस देश के प्राण हैं। जिनको भी सांस और प्राण की जरूरत है, राम उनके हैं। शास्त्री ने कहा कि जातिवाद के लिए राम मंदिर नहीं हो रहा। शबरी का मंदिर बन रहा, निषादराज का भी मंदिर बन रहा है तो क्या ये जातिवाद के लिए बन रहा है? जातिवाद के लिए मंदिर नहीं है, अपितु राम भक्तों की आस्था के लिए मंदिर बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




... तो नानी याद आ जाएगी
बता दें कि इससे पहले बाबा बागेश्वर ने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर पर बयानबाजी करने वाले लोगों रावण के खानदान का बताया था। उन्होंने कहा था कि अब राम मंदिर पर टिप्पणी करने वाले को अब तो सचेत हो जाना चाहिए। कोर्ट ने भी माना है कि अयोध्या में रामजी प्रकट हुए थे। अब भी अगर आपने राम को काल्पनिक बोला तो आपको नानी याद आ जाएगी। 

औवेसी पर पलटवार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये उनके भीतर का डर बता रहा है कि वे कितने कमजोर और निर्दयी हैं। अगर हमें मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाना होता तो देश में इतने पुजारी हैं, वो ये काम कब का कर देते हैं। हमें मस्जिद तोड़कर मंदिर नहीं बनाने हैं, हमें जहां हमारे मंदिर थे वहां हमें मंदिरों के पुनर्निर्माण करने हैं। अगर उनका ये डर है तो भगवान करे ये डर बरकरार रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed