{"_id":"63a7bfa9aef5fb16873c4523","slug":"a-speeding-ambulance-crushed-a-disabled-person-in-chhatarpur-treatment-of-the-injured-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दिव्यांग को कुचला, घायल का इलाज जारी, आरोपी चालक वाहन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दिव्यांग को कुचला, घायल का इलाज जारी, आरोपी चालक वाहन लेकर फरार
Sun, 25 Dec 2022 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:42 AM IST
सार
छतरपुर में एक एंबुलेंस चालक ने एक दिव्यांग युवक को कुचल दिया। हालांकि हादसे के बाद वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन जैसे ही घायल युवक ने पुलिस के पास जाने की बात कही एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस के एक दिव्यांग युवक को कुचलने का मामला सामने आया है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र का है। पाय गांव के पास बने रेलवे फाटक पर एम्बुलेंस CG 04 - 4024 के चालक ने पैदल जा रहे युवक को एम्बुलेंस से कुचल दिया। जिससे उसका पैर का पंजा फ्रेक्चर हो गया, जिसे उसी एम्बुलेंस से ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल पुलिस में शिकायत करने की बात कह रहा है। तो वहीं पुलिस रिपोर्ट की बात सुनकर एम्बुलेंस चालक एम्बुलेंस लेकर अस्पताल से फरार हो गया है।
मामले में एम्बुलेंस चालक वीरेंद्र से बात की तो उसने बताया कि वह 108 एम्बुलेंस चलाता है। उसके पास चौबर गांव से एक्सीडेंट होने का कॉल आया था, जिसे लेने वह जा रहा था उसी दौरान पाय गांव के रेलवे फाटक/गेट लग गये और ट्रेन निकलने के पश्चात जैसे ही गेट खुले तो मैं जल्दबाजी में निकल रहा था। इसी दौरान युवक सामने आ गया और एम्बुलेंस का अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिसे हम उसी एम्बुलेंस से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसमें मेरी गलती नहीं है जल्दबाजी में यह सब हो गया।