फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   A moving car caught fire in Chhatarpur pregnant woman narrowly escaped

Chhatarpur: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची गर्भवती महिला, रास्ते से गुजर टीआई और पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग

Fri, 02 Dec 2022 01:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 01:03 PM IST
सार

छतरपुर जिले में एक गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। महिला अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल जा रही थी, इसी दौरान उसकी कार में आग लग गई, हादसे में वह झुलस गई है।

विज्ञापन
A moving car caught fire in Chhatarpur pregnant woman narrowly escaped
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार के अंदर बैठी गर्भवती महिला की जान बाल-बाल बच गई। जिस वक्त कार में आग लगी उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे पुलिसकर्मियों और टीआई ने आग बुझाई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त महिला अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर जिला अस्पताल जा रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के NH 39 बसारी के पास की है, जहां एक गर्भवती महिला को लेकर जा रही मारूति ओमनी कार में आग लग गई। इसी दौरान वहां से थाना TI अरविंद दांगी की पुलिस गाड़ी गुजर रही थी। घटना को देखकर उन्होंंने गाड़ी रोकी और मौके पर पहुंचकर गाड़ी में लगी आग बुझाई और गर्भवती महिला सहित परिजनों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बमीठा थाना क्षेत्र के NH 39 बसारी के एक मारूति ओमनी कार नंबर UP 90 A 1189 में गर्भवती महिला 20 वर्षीय रेखा कुशवाहा (पति टीकाराम कुशवाहा) अपने परिवार के चार-पांच सदस्यों के साथ अस्पताल लेकर जा रहे थे, जहां ग्राम बसारी के पास चलती कार में आग लग गई। जहां रास्ते से गुजर रहे TI अरविंद सिंह दांगी ने वक्त की नजाकत को समझते हुए पुलिस बल के साथ तत्काल आग बुझाई और गर्भवती महिला सहित परिजनों को अपनी गाड़ी से सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed