{"_id":"68b330fd11be7c61050d3800","slug":"a-hospital-will-also-be-built-along-with-a-medical-college-in-chhatarpur-said-cm-mohan-yadav-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर को दिया बड़ा तोहफा, कहा- मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर को दिया बड़ा तोहफा, कहा- मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल भी बनेगा
Sat, 30 Aug 2025 10:42 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:42 PM IST
सार
छतरपुर में भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव के कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पूरे भारत देश को समझना है तो भगवान राम और कृष्ण को समझ लें।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को छतरपुर में भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव में सहभागिता करते हुए छतरपुर के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने श्रीकृष्ण धाम के लिए एक करोड़ रुपए, एक नया स्टेडियम बनाने के लिए दस करोड़ रुपए, बगौता में बीस एकड़ में गौशाला बनाने के अलावा छतरपुर मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे भारत देश को समझना है तो भगवान राम और कृष्ण को समझ लें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीब 3 घंटे के विलंब से ग्वालियर से खजुराहो होते हुए मेला ग्राऊंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने भगवान मतंगेश्वर, महाराजा छत्रसाल, आल्हा ऊदल का जिक्र करते हुए कहा कि बुंदेलखण्ड पराक्रमी और वीरो की भूमि है। उन्होंने महाराजा छत्रसाल की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि -छत्ता तोरे राज में धक-धक धरती होए- इसी तरह उन्होंने आल्हा ऊदल की वीरता को नमन करते हुए कहा कि उनके सामने संसार की बड़ी ताकते सरेंडर हो जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण में अद्भुत समानता है। दोनों ने अपने घर परिवार की अलग रखकर हर वर्ग के हित के लिए लड़ाई लड़ी। रावण कितना बलशाली था और कंश को किस बात की कमी थी। हमारे देवताओं ने उन्हें घर में घुसकर मारा।
उन्होंने पन्ना के हीरे और टाईगर का उल्लेख भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का विशेष तौर पर नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए नदी जोड़ों का संकल्प लिया था। जिसकी शुरूआत प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दी है, लेकिन सूखे खेतों के लिए यह पानी 25 साल पहले आ सकता था।पर कांग्रेस ने आंदोलन कर दिया और हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट चले गए। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से अगले कुछ समय बाद बुंदेलखण्ड का यह क्षेत्र पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज ग्वालियर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आए साढ़े 3 हजार करोड़ के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि इससे चंबल, ग्वालियर और सागर संभाग में रोजगार के अवसर बढ़ेगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- RTC Gwalior: चंबल को मिला 3500 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव, 'कोई किसी से कम नहीं है', सीएम ने की तारीफ
महिलाओं के शराब पीने के बयान की कड़ी निंदा की
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रदेश की महिलाओं के शराब पीने के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेसियों को शर्म तक नहीं आती है। उन्होंने बिहार में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द बोले जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह कुर्सी के लिए कांग्रेस का अहंकार बोल रहा है। बिहार की जनता उन्हें इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अपने कर्मो के कारण ही आज कांग्रेस की यह दुदर्शा हुई है। मुख्यमंत्री ने समारोह में नौगांव रोड़ पर बनने वाले श्रीकृष्ण धाम की शिलापट्किा अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर ही भगवान श्रीकृष्ण की जीवंत स्वरूप के माध्यम से मटकी फोडऩे का कार्यक्रम भी किया।
इसके पहले स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की आयोजक छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में छतरपुर को अनेक सौगाते दी है। उन्होंने चुनाव के दौरान छतरपुर को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल बनाने, ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए राशि देने, सांतरी तलैया के सौंदर्यीकरण हेतु दो करोड़ रुपए, छतरपुर शहर के चारो ओर महाराजा छत्रसाल के नाम पर स्वागत द्वार बनाने रुपए सहित अनेक मांगे करते हुए उनसे पूरा करने का अनुरोध किया। समारोह को राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने भी संबोधित किया।
ये भी पढ़ें- Nikita Lodhi missing Case: एमपी में कब थमेंगे युवतियों के गुमशुदा होने के मामले? पंजाब में मिली लापता निकिता