फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   A few inches away from death: The bike rider collided with the divider in Chhatarpur, the harvester driver coming behind saved his life.

मौत से कुछ इंच दूर: छतरपुर में डिवाइडर से टकराकर गिरा बाइक सवार, पीछे आ रहे हार्वेस्टर चालक की सूझबूझ से बची जान

Thu, 24 Mar 2022 01:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 01:42 PM IST
सार

छतरपुर जिले के बिजावर में जानकी निवास मंदिर के पास एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर हार्वेस्टर के नीचे आ गया। पर ड्राइवर की सूझ-बूझ तत्काल ब्रेक लगाने से वह बाल-बाल बचा लिया गया। मौत और बाइक सवार में बस कुछ इंचों का ही फासला रह गया था। घटना सीसीटीवी में कैद ह गई।
 

विज्ञापन
A few inches away from death: The bike rider collided with the divider in Chhatarpur, the harvester driver coming behind saved his life.
एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर हार्वेस्टर के नीचे आ गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजावर में जानकी निवास मंदिर के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दरअसल एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर हार्वेस्टर के नीचे आ गया। पर ड्राइवर की सूझ-बूझ तत्काल ब्रेक लगाने से वह बाल-बाल बचा लिया गया। मौत और बाइक सवार में बस कुछ इंचों का ही फासला रह गया था। घटना सीसीटीवी में कैद ह गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल की पहचान 20 वर्षीय पप्पू पिता लक्ष्मण साहू निवासी बिजावर नगर के रूप में हुई है। मामला बिजावर के जानकी निवास मंदिर के सामने का है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क क्रॉस करने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराया और रोड पर जा गिरा। उसी समय डिवाइटर के दूसरी ओर से तेज रफ्तार हार्वेस्टर आ रहा था। बाइक चालक को गिरता देख हार्वेस्टर चालक ने तत्काल ब्रेक लगाए। हार्वेस्टर रुकते-रुकते बाइक सवार के एकदम पास जा पहुंचा। कुछ इंच पहले रुकने से बड़ा हादसा टल गया। घायल बाइक सवार को पास के स्वास्थ्य केंद्र बिजवार में भर्ती कराया गया है। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed