{"_id":"61a071c4938fe44b86202651","slug":"chhatarpur-when-he-reached-injured-with-a-complaint-the-sp-himself-went-to-the-auto-and-listened-to-his-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: शिकायत लेकर घायल पहुंचा तो एसपी ने खुद ऑटो तक जाकर उसकी फरियाद सुनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: शिकायत लेकर घायल पहुंचा तो एसपी ने खुद ऑटो तक जाकर उसकी फरियाद सुनी
Fri, 26 Nov 2021 11:03 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:03 AM IST
सार
एसपी सचिन शर्मा ने सीसीटीवी पर देखा घायल को ऑटो में। वह उठकर बाहर आए और उसकी शिकायत सुनी। घायल के पैर तोड़ दिए गए थे। पुलिस राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से कार्रवाई नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
छतरपुर में ऑटो से फरियाद लेकर आए घायल से मिलने खुद बाहर निकले एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा की सह्दयता का मामला सामने आया है। एक घायल फरियादी शिकायत लेकर ऑटो से एसपी ऑफिस पहुंचा तो उसे ऑटो के साथ अंदर तक जाने नहीं दिया गया। सचिन शर्मा ने सीसीटीवी पर घायल को देखा तो वे खुद ऑटो तक पहुंचे और उसकी शिकायत सुनी।
मिली जानकारी के मुताबिक छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में देरी गांव का मामला है। कुछ दिन पहले आधा दर्जन लोगों ने अजय सिह परिहार को बहाने से बुलाया और उसके साथ मारपीट की। रॉड और हथौड़े मार-मारकर उसके पैर की पांच हड्डियां तोड़ दी। अजय सिंह का आरोप है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। इसी वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे उसने जान को खतरा होने का अंदेशा भी जताया। इसी वजह से वह खुद अस्पताल से ऑटो में बैठकर एसपी को शिकायत करने पहुंचा था। पैर की हड्डी टूटी होने की वजह से वह चल नहीं सकता। इस वजह से ऑटो में ही बैठा रह गया। एसपी के पास अंदर नहीं जा पा रहा था। एसपी सचिन शर्मा ने यह घटनाक्रम सीसीटीवी पर देखा। उन्होंने परिस्थिति को समझते हुए खुद ही ऑटो तक गए। फरियाद सुनी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।