फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Waterlogging Turns Gaurihar Bus Stand into Swimming Pool, Shops Flooded, Normal Life Disrupted

Chhatarpur: बारिश में जलभराव से स्विमिंग पूल बना गौरिहार बस स्टैंड, दुकानों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 20 Aug 2026 08:30 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 08:30 AM IST
सार

गौरिहार के बस स्टैंड में बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। परिसर में घुटनों तक पानी भर गया, दुकानें जलमग्न हो गईं और बच्चे ट्यूब लेकर पानी में तैरते नजर आए। जलभराव के कारण यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

विज्ञापन
Chhatarpur: Waterlogging Turns Gaurihar Bus Stand into Swimming Pool, Shops Flooded, Normal Life Disrupted
गौरीहार बस स्टैंड पर जलजमाव के हालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गौरिहार में हो रही लगातार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बस स्टैंड परिसर में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से चारों ओर पानी भर गया। हालात ऐसे रहे कि पूरा बस स्टैंड स्विमिंग पूल जैसा नजर आने लगा। जलभराव के बीच बच्चे वाहनों के ट्यूब के सहारे पानी में तैरते दिखाई दिए।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर में पानी भरने के बाद कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। इससे दुकानदारों को सामान खराब होने की आशंका के साथ नुकसान उठाना पड़ा। जलभराव के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक बस स्टैंड क्षेत्र में आवागमन और यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Anuppur: महेंद्र गोयनका से जुड़े मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई, भाई मनीष के कर्मचारियों से घंटों पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालातों को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले बस स्टैंड की पुलिया और नालियों की सफाई नहीं कराई गई थी। यही वजह रही कि लगातार बारिश होने पर पानी की निकासी नहीं हो सकी और पूरा परिसर जलमग्न हो गया। लोगों का आरोप है कि हर साल बारिश में इसी तरह जलभराव की स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द पानी की निकासी कराने के साथ ही बस स्टैंड की नालियों और पुलिया की सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed