फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Uncle kidnapped nephew for Rs 5 lakh, police arrested the accused within 24 hours

छतरपुर: चाचा ने 5 लाख रुपये के लिए किया भतीजे का किडनैप, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 09:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 09:35 AM IST
सार

छतरपुर में 5 लाख रुपये के लिए चाचा ने भतीजे का किडनैप कर लिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहरण की गुत्थी सुलझाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Uncle kidnapped nephew for Rs 5 lakh, police arrested the accused within 24 hours
पिता के साथ अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में चाचा ने 5 लाख रुपये के लिए अपने ही 5 साल के भतीजे का अपहरण कर लिया और घर वालों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


SP सचिन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खिलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2022 को मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम व्यादा पुरवा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा ने 22 अप्रैल की शाम 7:30 बजे 5 साल के बेटे अभिषेक उर्फ अभी कुशवाहा के घर से लापता होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


शिकायत पर थाने में धारा 363 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मातगुआं उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने  गुमशुदा बालक की गांव के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की और आस-पास के लोगों से बयान लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर मामले में मुकेश कुशवाहा ( उम्र 19 वर्ष, पिता वृंदावन कुशवाहा उम्र निवासी ग्राम ब्यादा पुरवा)  और राजू कुशवाहा ( उम्र 19 वर्ष, पिता रामचरण कुशवाहा निवासी ग्राम व्यादापुरवा) को  अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो मुकेश ने अपने दोस्त, राजू कुशवाहा एवं रानू कुशवाह निवासी राजनगर के साथ मिलकर अपने भतीजे अभिषेक का 5 लाख रुपयों के लिए अपहरण करना स्वीकार किया।

6 महीने से बना रहा था अपहरण की योजना
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके चचेरे भाई लक्ष्मण को ससुराल में जमीन मिली है, जिससे उसके पास अच्छा रुपया पैसा है। पैसों के लालच में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लक्ष्मण के लड़के का अपहरण करने की योजना बनाई। आरोपी मुकेश बीते 6 माह से अपने दो साथियों राजू और रानू के साथ मिलकर अपहरण की योजना बना रहा था। 

आइसक्रीम खिलाने के बहाने किया अपहरण
आरोपी मुकेश लंबे समय से अपने भतीजे का किडनैप करने की योजना बना रहा था। 24 अप्रैल को जैसे ही उसे अपने भाई और भाभी के घर में न होने की जानकारी मिली उसने भतीजे को अकेला पाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी अपने साथी राजू की मोटरसाइकिल लेकर रोड पर पहुंचा और राजू 5 वर्षीय अभिषेक उर्फ अभी को खेत पर ले जाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ रोड तक ले आया। वहां से आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर राजू और मुकेश बच्चे को मोटरसाइकिल से राजनगर ले गए, जहां उसने राजू कुशवाहा के पास बच्चे को रखा और वापस मोटरसाइकिल से गांव व्यादा पुरवा आकर बच्चे अभी की तलाश ग्रामीणों के साथ करने लगा, ताकि किसी को शक ना हो।

फिरौती लेने के बाद हत्या की थी प्लानिंग
आरोपी राजू ने बताया कि लक्ष्मण से उसके बच्चे की 5 लाख रुपये की फिरौती की राशि लेने के बाद बच्चे अभी की हत्या करने की योजना बनाई थी, क्योंकि अभी इनको पहचान चुका था, जिससे अपहरण कांड का खुलासा होने का डर था।



24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं एक धारदार छुरा जब्त किया है। आरोपियों पर धारा 364क,342, 120बी,34 lPC का इजाफा कर  न्यायालय में पेश किया था। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed