फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Two accused arrested for stealing jewelery worth 60 thousand from gold and silver shop

छतरपुर: सोने-चांदी की दुकान से 60 हजार के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 11:40 AM IST
सार

छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने सोने-चांदी की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से 60 हजार के जेवर भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur: Two accused arrested for stealing jewelery worth 60 thousand from gold and silver shop
चोरी के सामान के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस ने सोने-चांदी की दुकान में 60 हजार रुपये की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नौगांव की शक्ति माता कॉलोनी में रहने वाले गोपाल कृष्ण सोन की सोने-चांदी की दुकान में 29 जनवरी को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे, चोरी किए गए जेवरों की कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। 
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार को 25 वर्षीय मिकाइल उर्फ छोटू खान (पिता छोटे खान निवासी कसाई मंडी नौगांव) एवं हिमांशु कुशवाहा (पिता शिवनारायन कुशवाहा, निवासी आटा जिला जालौन, कुबेर कॉलोनी नौगांव) को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवरात भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed