फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Priest of Brahmeshwar Dham government arrested for rape, woman had brought problem of not having children

छतरपुर: ब्रह्मेश्वर धाम सरकार का पुजारी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, संतान न होने की समस्या लेकर आई थी महिला

Thu, 17 Feb 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 06:21 PM IST
सार

छतरपुर में महिला के दुष्कर्म के आरोप में एक पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने निसंतान महिला को इलाज का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Priest of Brahmeshwar Dham government arrested for rape, woman had brought problem of not having children
बाबा ब्रह्मेश्वर धाम सरकार के पुजारी पर महिला का दुष्कर्म करने का आरोप है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के गंज के पास स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर धाम सरकार के पुजारी को खजुराहो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुजारी पर महिला का दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खजुराहो पुलिस को महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। उसने बताया था कि मुझे संतान नहीं हो रही थी। किसी के बताने पर मैं बाबा ब्रह्मेश्वर धाम सरकार के पुजारी लवलेश तिवारी के पास पहुंची थी। उसने इलाज के नाम पर मेरा शोषण किया। मेरे साथ दुष्कर्म किया। टीआई याकूब खान ने पुजारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुजारी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
ज्ञात हों कि खजुराहो थाना अंतर्गत ग्राम लखेरी में ब्रामेश्वर धाम के पुजारी पिछले कुछ माह से अपने चमत्कारों के लिए पहचाने जा रहे हैंं। जनचर्चा है कि धाम पर पहुंचने वाले हर पीड़ित को पुजारी चमत्कार दिखाते थे जिससे लोग उनकी ओर आकर्षित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed