फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Officials Cross River by Boat to Reach Village, Camp Held for Ken-Betwa Project-Affected People

छतरपुर: नाव से नदी पार की फिर ट्रैक्टर से गांव पहुंचे अफसर, केन-बेतवा प्रभावितों के लिए लगा प्रशासन का कैंप

Thu, 10 Sep 2026 04:02 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

नदी पार कर ट्रैक्टर से खड़ियानी पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित गांव में लगे शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ सरकारी योजनाओं के लिए मौके पर ही आवेदन लिए गए।

विज्ञापन
Chhatarpur: Officials Cross River by Boat to Reach Village, Camp Held for Ken-Betwa Project-Affected People
नाव से नदी पार की फिर ट्रैक्टर से गांव पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन ने गांवों में पहुंचकर शिविर लगाने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में ग्राम खारियानी में शिविर आयोजित किया गया। यहां अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पात्र हितग्राहियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए प्रशासनिक टीम को मुश्किल रास्ता भी तय करना पड़ा। नवागत बिजावर एसडीएम ऋषिकेश ठाकरे विभागीय अधिकारियों के साथ पहले नाव से नदी पार कर गांव के नजदीक पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टर से ग्राम खारियानी पहुंचकर शिविर में शामिल हुए। एसडीएम ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: 33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा, आईडीए दफ्तर में घुसे रहवासी, गूंजी हनुमान चालीसा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आयुष विभाग की टीम ने 41 लोगों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 33 लोगों की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरत के अनुसार ग्रामीणों को दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में लाड़ली बहना योजना के 31 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं पशुपालन विभाग ने डेयरी, बकरी पालन और भैंस पालन से संबंधित योजनाओं के लिए 17 आवेदन लिए। इसके अलावा पेंशन योजना के 4 और बीपीएल से संबंधित 7 आवेदन भी प्राप्त हुए। 


प्रशासन का कहना है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को पुनर्वास, जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही आवेदन लेने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए दूर-दराज के सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रभावित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम कुपी में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी प्राप्त करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed