फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Murdered on the pretext of returning loan money, police solved the mystery of blind murder in 36 hours

छतरपुर: उधार के पैसे लौटाने के बहाने कर दी हत्या, पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Sun, 30 Jan 2022 03:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 03:48 PM IST
सार

छतरपुर जिले में 27 जनवरी को हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Murdered on the pretext of returning loan money, police solved the mystery of blind murder in 36 hours
पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में गुरुवार को हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 36 घंटों में सुलझा दिया है। आरोपी संतोष कोरी ने मृतक संजू कबीर को उधार पैसे देने के बहाने बुलाया था और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने 36 घंटों के अंदर अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठेवरा गांव का है, जहां 27 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे ओवर ब्रिज के पास एक वेन्यू गाड़ी के अंदर पुलिस को लाश की सूचना मिली थी। लाश का गला कटा था और गले में एक लोहे का पतला तार फंसा था। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे और फॉरेंसिक की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया। मृतक की पहचान संजू कबीर उर्फ संजू अनुरागी के रूप में की गई जो कि छतरपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के टोरिया मोहल्ला का निवासी था। 
विज्ञापन


परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
मृतक संजू कबीर दोपहर से अपने घर से लापता था। उसके परिजनों ने थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार मृतक 26 जनवरी को अपने घर से अपनी कार लेकर दोपहर 1 बजे निकला था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया, तो घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली। मोबाइल में बार-बार फोन करने पर मृतक की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 302, 201 IPC के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से उधारी के पैसे लेने निकला था मृतक 
मृतक संजू कबीर अपने घर से उधार के पैसे लेने निकला था। परिजनों के अनुसार मृतक जेवरात गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। किसी व्यक्ति ने उसके पास तीन सोने के कड़े वापस करने के लिए फोन किया था, जिसके बाद मृतक उसे जेवरात वापस कर उधार के पैसे वापस लेने के लिए निकला था।
 
उधारी देने बुलाया और कर दी हत्या
मृतक संजू कबीर की हत्या गांव के ही संतोष कोरी और उसके दोस्त मुकेश कोरी ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने इस बात का खुलासा किया कि आरोपी संतोष कोरी ने मृतक संजू कबीर के पास अक्टूबर में जेवरात गिरवी रखे थे और 1 लाख 60 हजार रुपये उधार लिए थे। हत्या वाले दिन आरोपी ने मृतक को उधार पैसे देने के लिए बुलाया था। 

संदेह के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के घर के ही पास रहने वाले संतोष कोरी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया की वारदात वाले दिन आरोपी मृतक के पास था। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ की तो वो टूट गया और उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने संजू कबीर की हत्या अपने साथी मुकेश कोरी के साथ मिलकर की है। 


 

Chhatarpur: Murdered on the pretext of returning loan money, police solved the mystery of blind murder in 36 hours
कंगन वापस करने आया था मृतक - फोटो : अमर उजाला
उधारी देने नहीं थे पैसे इसलिए कर दी हत्या
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे मृतक को 2 लाख रुपये वापस देने थे, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे और मृतक बार-बार उससे पैसों की मांग कर रहा था, जिसके चलते वो खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। समस्या से निजात पाने के लिए उसने अपने साथी मुकेश कोरी के साथ संजू कबीर की हत्या का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी संतोष कोरी और मुकेश कोरी प्लान के मुताबिक मृतक की कार में बैठकर रेलवे स्टेशन की तरफ गए लेकिन संजू कबीर के मोबाइल पर लगातार फोन आने से दोनों वापस अपने घर आ गए, जिसके बाद दोनों ने मृतक को 1:30 बजे फोन कर गिरवी जेवरात को बाईपास तरफ रेलवे स्टेशन के पास लाने के लिए कहा। मृतक संजू सोने के तीनों कड़े लेकर अपनी कार से गठेवरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, जहां पहले से ही दोनों आरोपी मौजूद थे। आरोपी मृतक की कार में पीछे की सीट में बैठ गए और मौका पाकर दोनों ने लोहे की पतली तार से मृतक का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 

हत्या के बाद दोबारा पहुंचे आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एक बार फिर घटनास्थल पहुंचे और मृतक का मोबाइल लेकर आए। आरोपियों को डर था कि मोबाइल फोन की कॉल हिस्ट्री से वे पकड़े जा सकते हैं इसलिए दोनों ने मृतक का फोन चोरी कर उसे तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों संतोष कोरी और मुकेश कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से सोने के तीन कंगन, घटना में प्रयुक्त वाहन इको कार क्रमांक MP 16 CB 6650 सहित डिस्कवर मोटर सायकिल क्रमांक MP 16 MA 5262 को जब्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed