फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Governor inaugurated Mahamati Prannath Vatika, Chhatrasal Shaurya Peeth

छतरपुर: राज्यपाल ने किया महामति प्राणनाथ वाटिका, छत्रसाल शौर्य पीठ का शुभारंभ

Wed, 16 Mar 2022 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 08:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को महाराजा स्मृति शोध संस्थान मऊसहानियां, छतरपुर में महामति प्राणनाथ वाटिका और छत्रसाल शौर्य पीठ कार्यालय का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Chhatarpur: Governor inaugurated Mahamati Prannath Vatika, Chhatrasal Shaurya Peeth
राज्यपाल ने कहा कि इस संस्थान में उपस्थित होकर बहुत प्रसन्नता हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को महाराजा स्मृति शोध संस्थान मऊसहानियां, छतरपुर में महामति प्राणनाथ वाटिका और छत्रसाल शौर्य पीठ कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने देश की सबसे बड़ी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया, परिक्रमा की और प्राणनाथ वाटिका का अवलोकन किया और वाटिका में उन्होंने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

 
राज्यपाल ने कहा कि इस संस्थान में उपस्थित होकर बहुत प्रसन्नता हुई। बुन्देलखण्ड की धरा को में नमन करता है। यह क्षेत्र शौर्य गाथाओं की धरा है। उन्होंने कहा कि जल को सवारें, बर्बाद नहीं करें। प्रकृति की धरोहर का संरक्षण करें, दोहन नहीं। बीते कुछ वर्षों के दौर में ग्लोबल वार्मिंग के दौर में जलवायु में भी परिवर्तन हुआ और वर्षा में भी कमी आई है, जिसे देखते हुए वर्षा के जल का सदुपयोग करें, पानी को व्यर्थ नहीं बहाएं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में गुरु प्रतिष्ठा को श्रेष्ठ करने को अनेक उदाहरण मिलते हैं। महाराजा स्मृति शोध संस्थान में महामति प्राणनाथ वाटिका और छत्रसाल शौर्य पीठ का शुभारंभ गुरु-शिष्य प्रतिष्ठा का अच्छा उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल प्राणनाथ स्वामी के शिष्य थे। इस मौके पर राज्यपाल को संस्था की ओर से महाराजा छत्रसाल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित महाराजा स्मृति शोध संस्थान के पदाधिकारी एवं संचालक, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed