फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Five people arrested for spreading panic in the village by air firing and rebellion, arms also seized, two minors

छतरपुर: हवाई फायरिंग और बलवा कर गांव में दहशत फैलाने वाले पांच लोग गिरफ्तार, हथियार भी जब्त, दो नाबालिग

Tue, 25 Jan 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 06:52 PM IST
सार

छतरपुर में दो दिन पहले हुई फायरिंग और दहशतगर्दी में पुलिस ने पांच आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। दो आरोपी नाबालिग बताए गए हैं।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Five people arrested for spreading panic in the village by air firing and rebellion, arms also seized, two minors
Chhatarpur: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बंदूक भी जब्त की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में दो दिन पहले हुई फायरिंग और दहशतगर्दी में पुलिस ने पांच आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। दो आरोपी नाबालिग बताए गए हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक कुशवाहा समुदाय के लोगों पर कुछ लोगों ने अवैध हथियारों से लैस होकर फायरिंग व बलवा कर गांव में दहशत फैलाई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खजुराहो, बमीठा, राजनगर, महाराजपुर, लवकुशनगर, गढीमलहरा, सहित रक्षित केन्द्र का बल तत्काल ग्राम गोरा में भेजकर पैदल फ्लेग मार्च कराया। आरोपियों के परिजनों को आवश्यक हिदायत दी।

घटना की रिपोर्ट फरियादी 59 वर्षीय दीना पिता तिजवा कुशवाहा निवासी ग्राम गोरा ने की थी। रिपोर्ट पर थाना खजुराहो मे आरोपियों अरविन्द सिंह, रविन्द सिंह, दीपेन्द्र सिंह व अन्य दो निवासी गोरा के विरुध्द दर्ज किया गया। मंगलवार को रविन्द्र पिता राम सिंह बुन्देला (28), अरविन्द पिता जगत सिंह बुन्देला (30), दीपेन्द्र पिता छुट्टे राजा बुन्देला (29) इन सभी को ग्राम गोरा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


रविन्द्र सिंह बुन्देला के कब्जे से अवैध 12 बोर की बंदूक कारतूस सहित और दीपेन्द्र सिंह के कब्जे से अवैध 315 बोर का देशी कट्टा कारतूस अहित जब्त किए गए। प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट बढाई गई। शेष दो आरोपी नाबालिग होने से इन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed