फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Dispute between minor sisters over mobile phone, elder sister consumed poison in anger

छतरपुर: मोबाइल चलाने को लेकर नाबालिग बहनों में हुआ विवाद, गुस्से में बड़ी बहन ने खाया जहर

Sun, 12 Dec 2021 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 04:46 PM IST
सार

छतरपुर शहर में दो नाबालिग बहनों में मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बड़ी बहन 17 वर्षीय पिंकी अनुरागी ने जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Dispute between minor sisters over mobile phone, elder sister consumed poison in anger
मोबाइल को लेकर हुए विवाद में किशोरी ने जहर खाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है, जहां की पिंकी का अपनी 10 साल की छोटी बहन कंचो से मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। जहां पिंकी ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 

घटना के वक्त माता-पिता घर के बाहर काम से गए हुए थे। पिंकी ने कंचो से खाना बनाने में सहयोग करने को कहा तो छोटी बहन मोबाइल चलाने में व्यस्त थी और उसने काम करने से मना कर दिया। जहां बड़ी बहन ने उससे मोबाइल छुड़ा लिया तो दोनों में मोबाइल को लेकर जमकर विवाद हो गया, जहां गुस्से में आकर बड़ी बहन पिंकी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे पड़ोसी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका ईलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालात में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed