{"_id":"61e927afa8a9b97a6e1a8b1b","slug":"chhatarpur-death-of-a-woman-who-came-for-sterilization-operation-family-members-allege-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
Thu, 20 Jan 2022 02:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:43 PM IST
सार
छतरपुर में LTT नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां अब महिला की मौत के बाद परिजन डॉक्टर और आशाकार्यकर्ता पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Chhatarpur: ऑपेरशन के दौरान महिला बेहोश हो गई जिसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में LTT नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां अब महिला की मौत के बाद परिजन डॉक्टर और आशाकार्यकर्ता पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक महिला भूरी पति श्यामलाल कुशवाहा निवासी उर्दमऊ की रहने वाली है। जिसका मायका छतरपुर मुख्यालय से सटे गांव रिक्शापुरा में है। जहां रिक्शापुरा की आशा कार्यकर्ता आरती उसे LTT के लिए जिला अस्पताल लाई, जहां डॉ. गीता चौरसिया द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया था।
बताया जा रहा कि LTT ऑपरेशन के दौरान जब महिला घबराई तो आशा कार्यकर्ता ने कहा कि पहला ऑपरेशन तुम्हारा ही होगा, तुम शांति से लेट जाओ। यहां ऑपेरशन के दौरान महिला बेहोश हो गई जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं अब परिजन महिला की मौत के बाद गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मामले में सीएमएचओ विजय पाथोरिया ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।