फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Criminals are spirited, openly firing, police is searching on the basis of CCTV

छतरपुर: अपराधियों के हौसले बुलंद, खुलेआम की फायरिंग, सीसीटीवी के आधार पर तलाश रही पुलिस

Mon, 04 Apr 2022 09:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 09:00 PM IST
सार

छतरपुर में दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने एक घर के सामने फायर किए। सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। मामले में पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं की है, पर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Criminals are spirited, openly firing, police is searching on the basis of CCTV
छतरपुर में दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने एक घर के सामने फायर किए। सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में लगातार माफियाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा एंटी माफिया अभियान चलाया जा रहा है, और उनके आशियाने जमींदोज किए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोर सागर तालाब के पास का है, जहां पर पांच बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


किशोर सागर तालाब के पास एक फरार आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया ठेकेदार का मकान है। इसी घर के सामने दो बाइक पर सवार होकर आए पांच युवक फायरिंग करते हुए दिखाई देते हैं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है की अब्दुल समीर के घर के सामने से दो बाइकों में सवार युवकों ने किस तरह से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पूरे मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल उनका कहना है कि किसी ने शिकायत नहीं की है। लेकिन घटना की जानकारी लगते ही सीसीटीवी जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed