फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Collector came out in bicycle to know the condition of the city, class of officers put on the road

छतरपुर: शहर का हाल जानने साइकिल में निकले कलेक्टर, सड़क पर लगाई अधिकारियों की क्लास

Tue, 08 Feb 2022 05:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 05:32 PM IST
सार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर. मंगलवार को शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए साइकिल पर निकले, उन्हें साइकिल में देखकर लोग चौंक गए।

विज्ञापन
Chhatarpur: Collector came out in bicycle to know the condition of the city, class of officers put on the road
औचक निरीक्षण के लिए साइकिल पर निकले छतरपुर कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर. को सुबह-सुबह लोग साइकिल में देखकर चौंक गए। दरअसल कलेक्टर शहर का जायजा लेने साइकिल पर निकले थे। इस दौरान वो साइकिल से महोबा रोड गए और वहां अतिक्रमण की कार्रवाई का जायजा लिया। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थितियों का जायजा लिया। वहीं, कलेक्टर के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही SDM, CMO, तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महोबा रोड पर तहसीलदार और नगर पालिका CMO ने अतिक्रमण को हटाने के दौरान पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की थी, जिसकी जानकारी लगने के बाद कलेक्टर नगर भ्रमण पर निकले थे। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने नगर पालिका CMO ओमपाल सिंह भदोरिया और तहसीलदार को हाईवे के किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। जिस पर CMO, तहसीलदार, प्रशासन और राजस्व के अमले ने अतिक्रमण को पूर्व में हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed