{"_id":"625d43981974ed6e650b6830","slug":"chhatarpur-cm-acknowledges-the-gratitude-of-railway-minister-said-expansion-of-rail-facilities-in-chhatarpur-khajuraho-will-give-momentum-to-tourism-and-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: सीएम ने माना रेलमंत्री का आभार, कहा- छतरपुर खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन और विकास को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: सीएम ने माना रेलमंत्री का आभार, कहा- छतरपुर खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन और विकास को मिलेगी गति
Mon, 18 Apr 2022 04:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:25 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के खजुराहो प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा छतरपुर जिले को रेलवे के मामले में सौगातें देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आभार जताया है। ट्वीट कर सीएम ने कहा है कि छतरपुर खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन और विकास को गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने अपने दो दिवसीय खजुराहो दौरे के दौरान खजुराहो रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने, वंदे भारत ट्रेन खजुराहो से प्रारंभ करने, छतरपुर एवं खजुराहो में दो और रेक प्वॉइंट बनाने तथा छतरपुर की टेराकोटा कला को रेलवे द्वारा निखारने संबंधी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छतरपुर और खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के खजुराहो प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं का स्वागत किया है।