फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Arrested 4 women absconding for 4 years on charges of murder, beheaded and thrown into the river, an important role in eradicating evidence

छतरपुर: हत्या के आरोप में 4 सालों से फरार 4 महिलाएं गिरफ्तार, सिर धड़ से अलग कर नदी में फेंका, सबूत मिटाने में अहम भूमिका

Sat, 23 Apr 2022 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 04:12 PM IST
सार

छतरपुर जिले में हत्या के मामले में फरार 4 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि इन्होंने जघन्य हत्याकांड के अंजाम दिया था। साक्ष्यों को मिटाने का काम किया था। कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Arrested 4 women absconding for 4 years on charges of murder, beheaded and thrown into the river, an important role in eradicating evidence
हत्या के मामले में चार साल से फरार 4 महिला अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के मामले में चार साल से फरार 4 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोप है कि इन्होंने जघन्य हत्याकांड के अंजाम दिया था। साक्ष्यों को मिटाने का काम किया था। कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि 2018 के एक हत्याकांड में इन चारों महिला की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम विमला यादव पति रामसिंह यादव उम्र 55 वर्ष, संगीता यादव पति मुकेश यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लुगासी, नीलम यादव पति पर्वत सिंह यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम धायपुरा थाना लहचूरा जिला झांसी, रंजना यादव पति मोहन सिंह यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ढिगपुरा बताए गए हैं। इन्हें छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने इन्हें जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


हत्या कर सिर को कर दिया था धड़ से अलग
पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त 2018 को आरोपी मुकेश यादव ने अपने साथियों रविन्द्र यादव, रामसिंह यादव, सावन सिंह ठाकुर, विमला, संगीता, नीलम एवं रंजना के साथ योजना बनाकर ग्राम लुगासी निवासी जयसिंह यादव की कुल्हाड़ियों से काट कर नृशंस हत्या कर दी थी। आरोपियों ने सिर को धड़ से अलग कर लाश उर्मिल नदी में फेंक दी थी। मुकेश, रामसिंह, रविन्द्र, सावन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूत छिपाने में महिलाओं का अहम रोल
थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि हत्या और हत्या के साथ छिपाने में इन महिलाओं का अहम रोल रहा है। हत्या करने के बाद जिस खटिया पर मृतक लेटा था, उस खटिया को जला दिया गया था। खून गिरने से लाल हुई मिट्टी को खोदकर नदी में फेंका और वहां लीप-पोत कर प्लेन कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed