{"_id":"621778fd6850b104e9231c0c","slug":"chhatarpur-after-marriage-the-bride-ran-away-with-money-jewelry-from-her-in-laws-the-victim-youth-filed-a-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: शादी के बाद ससुराल से पैसे और गहने लेकर भागी दुल्हन, पीड़ित युवक ने दर्ज कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: शादी के बाद ससुराल से पैसे और गहने लेकर भागी दुल्हन, पीड़ित युवक ने दर्ज कराया मामला
Thu, 24 Feb 2022 05:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:55 PM IST
सार
छतरपुर जिले में शादी के बाद दुल्हन के द्वारा पैसे और गहने लेकर भागने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज करा के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में एक युवक के साथ दुल्हन के द्वारा जेवरात और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुरा के निवासी सोहनलाल अहिरवार पिता संतु अहिरवार ने अपने परिचित हरदास अहिरवार से राजनगर बस स्टैंड पर शादी के लिए लड़की बताने की बात कही थी, जिस पर हरदास ने युवक को सतना जिले की पुष्पा देवी अहिरवार नाम की लड़की के बारे में बताया और लड़की दिखाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। लड़की दिखाने की बात कह कर हरदास 10 जनवरी को अपने साथी दिनेश साकेत के साथ पीड़ित के घर रीवा पहुंचा। लड़की की फोटो दिखाने के बाद सतना चलकर शादी करने की बात कही।
पीड़ित सोहनलाल ने बमीठा निवासी हरदास को 10 हजार रुपये दिए और 11 जनवरी को अपने परिवार, रिश्तेदार और हरदास एवं दिनेश साकेत के साथ सतना पहुंचे, जहां मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवक परिवार, रिश्तेदारों के साथ वापस रीवा आ गया। शादी के 15 दिन बाद लड़की ने एक मोबाइल फोन और गहने दिलाने की बात कही, साथ ही धमकी दी की यह सब नहीं दिलाओगे तो मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी, सतना चली जाऊंगी, जिस पर युवक के पिता ने लड़की को 13 हजार रुपये का मोबाइल दिलाया और डेढ़ लाख रुपये के जेवर दिलाने के लिए लड़की को दिए।
विज्ञापन
पीड़ित सोहनलाल ने बमीठा निवासी हरदास को 10 हजार रुपये दिए और 11 जनवरी को अपने परिवार, रिश्तेदार और हरदास एवं दिनेश साकेत के साथ सतना पहुंचे, जहां मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवक परिवार, रिश्तेदारों के साथ वापस रीवा आ गया। शादी के 15 दिन बाद लड़की ने एक मोबाइल फोन और गहने दिलाने की बात कही, साथ ही धमकी दी की यह सब नहीं दिलाओगे तो मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी, सतना चली जाऊंगी, जिस पर युवक के पिता ने लड़की को 13 हजार रुपये का मोबाइल दिलाया और डेढ़ लाख रुपये के जेवर दिलाने के लिए लड़की को दिए।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिन बाद पैसे और गहने लेकर भागी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
10 फरवरी को दिनेश साकेत युवक सोहनलाल के घर पहुंचा, सोहनलाल उसके लिए नाश्ता लेने के लिए चला गया, जब सोहनलाल नाश्ता लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में दिनेश साकेत और उसकी पत्नी गाड़ी में बैठ कर जाते हुए दिखे, जिस पर उसने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं रुके, जब पीड़ित ने घर आकर गहनों के लिए रखे पैसे देखे तो वो भी घर में नहीं थे। दुल्हन गहनों के पैसे, शादी में चढ़ाए गहने और मोबाइल लेकर भाग गई थी। जब युवती को फोन किया तो उसने पीड़ित के साथ रहने से इंकार करते हुए फोन काट दिया।
पीड़ित युवक को युवती अधार कार्ड मिला था, जिसमें उसका नाम पुष्पा देवी, पिता प्यारे लाल अहिरवार निवासी चुरारी, सतारी जिला महोबा उत्तरप्रदेश लिखा है। जब आधार कार्ड में लिखे हुए पते पर पीड़ित पहुंचे तो गांव वालों ने बताया कि लड़की 5 साल पहले किसी के साथ भाग गई थी और अब वह दिनेश साकेत के साथ मिलकर गिरोह बनाकर शादी के नाम पर लोगों से ठगी करती है। पीड़ित ने मामला पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
