{"_id":"62495e82b3692b55a00c8d0f","slug":"chhatarpur-accused-arrested-for-robbing-goats-police-confiscated-18-goats-including-bolero-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बकरियों को लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बोलेरो गाड़ी समेत 18 बकरियां जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बकरियों को लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बोलेरो गाड़ी समेत 18 बकरियां जब्त की
Sun, 03 Apr 2022 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:14 PM IST
सार
छतरपुर पुलिस ने बीते दिनों बकरियों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 18 बकरियां और एक बोलेरो वाहन को बरामद किया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
चोरी की 18 बकरियां की गई जब्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में बीते दिनों हुआ बकरियों के लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई 18 बकरियां और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है। आरोपी बकरियों को बेचने की फिराक में थे।
बमीठा पुलिस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च 2022 को बर्दवान निवासी बारेलाल पाल (55 वर्षीय) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर 12 बजे जब वह बकरी चराने गया था तो अज्ञात चार लोगों ने उसके सिर में लाठी मारकर 33 बकरियों को लूट लिया।
रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 394, 342, 34 आईपीसी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में लूट के आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित की थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ा गांव पन्ना में बोलेरो गाड़ी से बकरियां बेचने की फिराक में हैं जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, जिस पर कि बड़ागांव पन्ना से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनसे बकरी लूट के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बकरी लूट की बात कबूल की।
विज्ञापन
पकड़े गये आरोपियों में सलमान खान निवासी चांदमारी मोहल्ला पन्ना और निगम खान निवासी पन्ना को गिरफ्तार किया कर उनसे लूटी गई 18 नग बकरियों को बरामद कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया। मामले में अब भी शेष दो आरोपी फरार हैं पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।