{"_id":"61b5f16988dea15db715dc16","slug":"chhatarpur-a-50-year-old-woman-was-attacked-with-a-shovel-for-not-giving-credit-woman-s-head-was-torn-admitted-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: उधारी न देने पर 50 वर्षीय महिला पर किया फावड़े से जानलेवा हमला, महिला का सिर फटा, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: उधारी न देने पर 50 वर्षीय महिला पर किया फावड़े से जानलेवा हमला, महिला का सिर फटा, जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 12 Dec 2021 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 06:26 PM IST
सार
छतरपुर में एक बदमाश ने 50 वर्षीय महिला दुकानदार पर उधारी न देने पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
उधारी नहीं देने पर महिला पर जानलेवा हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामला छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र का है। जहां के आदतन अपराधी राजू जोशी ने 50 वर्षीय महिला अंजू पति प्रेमचंद चौरसिया पर जानलेवा हमला महज इस बात पर कर दिया क्यों कि उसने उधारी देने से मना कर दिया था।
गढ़ीमलहरा के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली अंजू चौरसिया अपने पति प्रेमचंद के साथ अपनी चक्की के साथ दुकानदारी चलाती हैं। रविवार को राजू जोशी उधार सामान लेने के लिए आया, जिसे उन्होंने पहले की उधारी नहीं लौटाने के कारण और उधारी देने से मना कर दिया तो वह महिला से गाली-गलौच करने लगा और जिस पर महिला ने गुंडागर्दी करने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने बगल में रखे लोहे के फावड़े से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गई। महिला के पति ने उसे बचाया इसी बीच आरोपी वहां से भाग निकला।
हादसे में घायल पति अपनी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आया, उसके सिर पर गंभीर चोटें और टांके आए हैं। डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा वार्ड में एडमिट किया हुआ है जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की शिकायत थाने में की गई है, फिलहाल वह फ़रार बताया जा रहा है।