फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: 1 lakh 80 thousand cheated in the name of reward from credit card, cyber cell got the money back in 15 days

छतरपुर: क्रेडिट कार्ड से रिवॉर्ड के नाम पर 1 लाख 80 हजार की ठगी, साइबर सेल ने 15 दिनों में पैसे वापस दिलाए

Wed, 23 Mar 2022 04:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 04:07 PM IST
सार

छतरपुर सायबर सेल ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड के जरिए ठगी का शिकार होने वाले एक व्यक्ति के एक लाख 80 हजार रुपये वापस दिलाए हैं।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: 1 lakh 80 thousand cheated in the name of reward from credit card, cyber cell got the money back in 15 days
सायबर सेल ने ठगी के 1 लाख 80 हजार रुपये वापस दिलाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर सायबर सेल ने ठगी के एक पीड़ित व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। दरअसल शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले नीरज शुक्ला के साथ 1 लाख 80 हजार रुपये की ठगी हो गई थी। नीरज को 7 मार्च 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक भेजी गई कि आपके क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड पड़े हैं जो कि आप लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही आवेदक के क्रेडिट कार्ड से एक लाख अस्सी हजार रुपये का फ्रॉड ट्रांजेक्शन हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की थी, मामले में कार्रवाई करते हुए सायबर सेल की टीम ने पीड़ित को ठगी के पैसे वापस दिलाए। मामले को सुलझाने में उप निरीक्षक निशा श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक किशोर कुमार, संदीप सिंह, आरक्षक धर्मराज पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed