फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chakkajam on Bhopal Road: In Sehore, workers of cheese factory came out on the road accusing the administration of being unemployed

भोपाल रोड पर चक्काजाम: सीहोर में प्रशासन पर बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरे पनीर फैक्ट्री के कर्मचारी

Mon, 07 Mar 2022 01:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 01:58 PM IST
सार

ग्राम पिपलिया मीरा में सोमवार सुबह सीहोर-भोपाल रोड पर पनीर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पनीर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने प्रशासन पर बेरोजगार करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Chakkajam on Bhopal Road: In Sehore, workers of cheese factory came out on the road accusing the administration of being unemployed
पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर क्षेत्र में भोपाल रोड पर ग्राम पिपलिया मीरा के पास  जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स पनीर फैक्ट्री के कर्मचारी सुबह 10 बजे सड़क पर उतर आए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। उनका आरोप था कि प्रशासन ने उन्हें बेराजगार कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया मीरा में सोमवार सुबह सीहोर-भोपाल रोड पर पनीर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पनीर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने प्रशासन पर बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन ने राजनीतिक दबाव के चलते पनीर फैक्ट्री की लाइट काट दी, जिसके चलते वहां उत्पादन बंद हो गया है और हम लोग बेरोजगार हो गए हैं। हमारी कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है, मजबूरन हमें चक्काजाम करना पड़ा। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाइश दी। खबर लिखे जाने तक कर्मचारियों का चक्का जाम जारी था।
विज्ञापन

 

Chakkajam on Bhopal Road: In Sehore, workers of cheese factory came out on the road accusing the administration of being unemployed
पनीर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने प्रशासन पर बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पिपलिया मीरा क्षेत्र में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पनीर फैक्ट्री चलाती है। लंबे समय से फैक्ट्री से निकलने वाला कैमिकल वाला पानी खेतों में जा रहा है। इसे लेकर किसानों ने पहले स्थानीय स्तर पर तहसील, फिर कलेक्ट्रेट में शिकायत की, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फिर एनजीटी में शिकायत की। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दल ने फैक्ट्री का जायजा लिया, जिस दौरान कई अनियमित्ताएं मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर के निर्देश पर 25 फरवरी को बिजली कंपनी ने पनीर फैक्ट्री की बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे फैक्ट्री बंद हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed