फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Car caught fire near petrol pump in Katni

Katni News: पेट्रोल पंप के पास कार में लगी आग; चपेट में आई दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue, 12 Mar 2024 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Mar 2024 09:15 AM IST
सार

पेट्रोल पंप के नजदीक कार में लगी भीषण आग देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही की किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Car caught fire near petrol pump in Katni
कार में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी कार में भीषण आग लगने का मामला समाने आया है, जिसकी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। हालांकि दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही पूरी कार जलकर खाक हो गई, बल्कि जलती कार के बगल में खड़ी एक और कार आग की जद में आ गई और वो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खिरहनी चौकी अंतर्गत जंगल दफ़्तर के अंदर सिहोरा के नरेंद्र त्रिपाठी की स्विफ्ट कार में अचानक धुआं निकालने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक पूरी कार को आग ने अपने आगोश में लिया था। जिसके बाद क्षेत्रीय पार्षद ने तत्काल मामले की जानकारी दमकल विभाग को पहुंचाई और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आकर आग बुझाई। 
विज्ञापन


इस हादसे में सतना से आए गुप्ता परिवार की नई कार भी आग की लपटों में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगी थी, जिसमें पूरी गाड़ी जल गई है। वहीं सतना के पंकज गुप्ता ने बताया कि बहन की ननद की शादी में उनका मेकअप करवाने यहां आया था। तभी बगल वाली गाड़ी में आग लग गई, जिसके कारण हमारी कार को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed