{"_id":"5986de7b4f1c1bc3708b498b","slug":"car-accident-near-patan-4-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर जा रहे थे बहन के घर, नहर में गिरी कार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर जा रहे थे बहन के घर, नहर में गिरी कार, चार की मौत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबलपुर से नागपुर जा रही एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। बताजा जा रहा है कि पाटन के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में मौजूद एक व्यक्ति को पुलिस की सतर्कता से बचा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार में मौजूद लोग रक्षाबंधन के मौके पर जबलपुर से नागपुर राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। पाटन के पास उन्होंने अपने एक और साथी को लिया और आगे बढ़े ही थे कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी कार सवारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने में चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की स्थिति सामान्य बनी हुई है। बता दें कि कार को क्रेन के सहारे नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
