फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   candidate debarred for lack of toilet at home

मप्र : जिला पंचायत प्रत्याशी का नामांकन रद्द, घर में नहीं था शौचालय

Tue, 29 Nov 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
candidate debarred for lack of toilet at home

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक उम्मीदवार का नामांकन इसलिए निरस्त कर दिया गया क्योंकि उसके घर में शौचालय नहीं था। संभवत: यह प्रदेश का पहला मामला हैं जिसमें शौचालय न होने के चलते किसी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त कर दिया गया हो। मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) नियम 2016 के उप नियम में पंचायत चुनाव में शामिल होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिये उसके घर में पानी की सुविधा सहित शौचालय का होना अनिवार्य किया गया हैं।

विज्ञापन


बैतूल जिले में जिला पंचायत के रिक्त पद के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं। यहां से जिला पंचायत सदस्य रहे मंगल सिंह धुर्वे के विधायक चुने जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। नए नियम के तहत चुनाव लडऩे वाले सभी उम्मीदवारों के घर शौचालय होना अनिवार्य  हैं। ऐसे में एक उम्मीदवार का नामांकन इस नियम को पूरा नहीं किए जाने पर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


एक पंचायत अधिकारी ने बताया कि बैतूल जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी शशांक मिश्रा ने पंचायत उप चुनाव में उम्मीदवार संतोष पंद्राम का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया क्योंकि उसके घर में शौचालय नहीं था। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र के कॉलम जिसमें घर में शौचालय है या नहीं के विकल्प पर पंद्राम ने नहीं का विकल्प चुना था। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान पंद्राम से रूबरू इस बात की तस्दीक करने के बाद उसका नामांकन-पत्र निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed