अंडरपास में जमा चार फीट पानी में ड्राइवर ने उतारी बस, बाल-बाल बचे मुसाफिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सुवासरा में बुधवार को एक बस ड्राइवर ने अपनी लापरवाही से 20 मुसाफिरों की जान खतरे में डाल दी। भारी बारिश की वजह से इलाके में एक रेलवे के अंडर पास में चार फीट से ज्यादा पानी भर गया था और ड्राइवर ने आव देखा ना ताव बस को पानी में उतार दिया।
घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है। बस शामगढ़ से मंदसौर जा रही थी। अंडर पास के नीचे पहुंचते ही बस बंद हो गई और ड्राइवर के बहुत कोशिशों के बाद भी दोबारा चालू नहीं हुई। इस पर ड्राइवर घबरा गया और बस में सवार मुसाफिर बेचैन हो उठे और घबराहट में चीख पड़े। जानकारी के मुताबिक पानी की वजह से बस का दरवाजा जाम हो गया और नहीं खुला।
यह देख इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए और अंडर के उपर से गुजर रही रेल लाइन पर जा पहुंचे। उन्होंने बस में सवार यात्रियों से खिड़की से निकलने से निकलकर बस की छत पर आने को कहा। इसके बाद उन्हें बचाया गया।
अब गाड़ी नहीं चला सकेगा ड्राइवर
मंदसौर के आरटीओ ज्ञानेंद्रकु मार वैश्य ने बताया कि इस बस ड्राइवर की लापरवाही को देखते हुए उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। यही नहीं बस का फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट भी निरस्त कर दिया गया है।
आरटीओ ने एक बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए थे कि बारिश के दौरान पुल-पुलियाओं पर पानी जमा होने पर वहां से बस न निकालें। इसके बावजूद सरकारी निर्देशों का उल्लघंन किया गया।
यात्रियों से भरी बस पुलिया में फंसी
एक अन्य घटना में धार जिले के अमझेरा में तेज बारिश से पुलिया में एक बस फंस गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाल जा सका।
जिले में झमाझम बारिश का दौर चालू है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर से गांव का संपर्क कट गया है। अधूरी पुलिया के कारण टांडाबरुड़ का संपर्क टूट गया। इस रास्ते पर चलने वाली सभी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है।
