फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur News: Already sold houses and shops sold to two real sisters for 39 lakhs

Burhanpur News: दो सगी बहनों से 39 लाख की धोखाधड़ी, पहले से बिकी संपत्ति का दोबारा कर दिया सौदा

Sat, 17 May 2025 07:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 May 2025 07:19 PM IST
सार

पीड़ित बहनों में एक रिटायर्ड प्राथमिक शिक्षिका हैं और दूसरी मेहंदी कलाकार हैं। दोनों बहनों ने अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गवां दी और अब न्याय की उम्मीद में हैं। कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि जांच जारी है।

विज्ञापन
Burhanpur News: Already sold houses and shops sold to two real sisters for 39 lakhs
शिकायत दिखातीं पीड़ित दोनों बहनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर के गांधीचौक स्थित खानका वार्ड की दो सगी बहनों के साथ 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का एक मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 318-4, 316-2 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। दोनों आरोपी भी आपस में सगे भाई हैं और जलेबी व्यवसाय से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों ने बैंक में गिरवी रखे मकान, दुकान का सौदा 2.88 करोड़ में कर 65 लाख रुपये के चार चेक पीड़ित बहनों से ले लिए थे। इसमें से तीन चेक की रकम 39 लाख निकाल लिए। बाद में पता चला कि मकान, दुकान का सौदा पहले भी एक व्यक्ति से किया गया था और उससे भी 61 लाख रुपये ले लिए थे। पीड़ित बहनों ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। एक बहन फेमीदा रिटायर्ड प्राइमरी शिक्षिका रही तो दूसरी दुल्हनों को मेहंदी लगाने का काम करती है। इन बहनों की गाढ़ी कमाई के पैसे की धोखाधड़ी की गई। अब बेचारी बहने अपने उम्र के अंतिम पड़ाव में न्याय की आस लगाए बैठी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कर्ज से परेशान होकर युवती ने किया था सुसाइड, परिवार को कर्ज का पता ही नहीं था
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरहानपुर कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed