{"_id":"680cedcfb4c73d761d05728f","slug":"burhanpur-news-a-cockroach-entered-the-ear-of-a-child-admitted-in-the-pediatric-ward-of-the-district-hospital-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे के कान में घुसा काकरोच, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे के कान में घुसा काकरोच, परिजनों ने किया हंगामा
Sat, 26 Apr 2025 07:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:59 PM IST
सार
नर्सिंग स्टाफ द्वारा दो दिन पहले कॉकरोच की समस्या की लिखित सूचना देने के बावजूद प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
वार्ड में घूमते काकरोच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में जबरदस्त लापरवाही का मामला सामने आया। यहां वार्ड में भर्ती एक बच्चे में कान में काकरोच घुस गया, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। हालत ये है कि जिला अस्पताल में हर तरफ काकरोच घूमते नजर आ रहे हैं। इस लापरवाही के लिए अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत की और शिशु वार्ड में गंदगी और कीटों की मौजूदगी को लेकर नाराज़गी जताई। बताया जा रहा है कि बच्चे की पलक में परेशानी महसूस होने के बाद जब डॉक्टरों ने जांच की तो मामला सामने आया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और आनन-फानन में वार्ड में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP में सांसद, विधायकों को पुलिस करेगी सैल्यूट, PCC चीफ ने कहा-यह आदेश लोकतंत्र पर हमला, वर्दी का अपमान
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि नर्सिंग स्टाफ ने दो दिन पहले ही चिल्ड्रन वार्ड में कॉकरोच की बढ़ती समस्या को लेकर अस्पताल प्रबंधन को लिखित में सूचना दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- सतना में पराली की आग से उलझकर धधकने लगा हवा का बवंडर, बीच में फंसकर जिंदा जल गई महिला
फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और परिजन अस्पताल की लापरवाही को लेकर नाराज़ हैं। इस घटना ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
