फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur Due to rain Ichha Devi Trust gave permission to hold Ijtima in Mangal Bhawan

गंगा जमुनी तहजीब: बारिश के चलते इच्छा देवी ट्रस्ट ने मंगल भवन में दी इज्तिमा करने की अनुमति, नहीं लिया किराया

Sat, 02 Dec 2023 07:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 07:15 PM IST
सार

Burhanpur News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में गंगा जमुनी तहजीब की एक मिसाल देखने को मिली। यहां बारिश के चलते हुई समस्या के बाद इच्छा देवी ट्रस्ट ने मंगल भवन में इत्जिमा करने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
Burhanpur Due to rain Ichha Devi Trust gave permission to hold Ijtima in Mangal Bhawan
गंगा जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर में कौमी एकता और भाईचारे की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। दरअसल, जिले के इच्छापुर में मुस्लिम समाज का एक बड़ा तब्लीगी इज्तिमा होने वाला था, जिसके चलते गांव के एक बड़े से खेत में बैठक और रहने की व्यवस्था सहित इज्तिमा के लिए टेंट लगाकर व्यवस्था की गई थी। लेकिन इसी बीच लगातार हो रही बारिश के चलते यह सारी व्यवस्था चौपट हो गई। खेत गीला हो गया और टेंट हवा आंधी से उड़ने लगे। इसके बाद इच्छा देवी मंदिर ट्रस्ट ने सद्भावना दिखाते हुए अपना परिसर इज्तिमा आयोजन के लिए निशुल्क खोल दिया, जिसके बाद दो दिन का इज्तिमा आसानी से संपन्न हो सका।

विज्ञापन


बुरहानपुर शहर गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और इसी का उदाहरण यहां पिछले दिनों देखने को मिला। दरअसल, जिले की सबसे बड़ी पंचायत इच्छापुर, जो कि इच्छा देवी मंदिर के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर मुस्लिम समाज व्दारा तबलिगी इज्तिमा का आयोजन किया गया था। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन के समय बेमौसम हो रही बारिश और हवाओं ने खेत की जमीन को गीला कर दिया और तेज हवाओं ने टेंट व्यवस्था को बिगाड़ दिया। बता दें कि सैंकड़ों की संख्या में इस इज्तिमा में धार्मिक प्रवचन सुनने के लिए महाराष्ट्र गुजरात व मप्र से मुस्लिम समाज के अनुयायी व उनके धर्मगुरु आए हुए थे।
विज्ञापन


दो दिनों के लिए निशुल्क दिया भवन
बारिश से बिगड़ी हुई व्यवस्था को देखते हुए आयोजन समिति ने इज्तिमा स्थल के करीब ही स्थित इच्छा देवी प्राथमिक संस्था द्वारा संचालित मंगल भवन में आयोजन कराने का आग्रह किया। इसको लेकर तत्काल समिति ने एक बैठक आहुत की और मंगल भवन में इज्तिमा आयोजित करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मंगल भवन का समिति द्वारा लगभग 35 हजार रुपये प्रतिदिन का शुल्क लिया जाता है। लेकिन दो दिन के धार्मिक व पवित्र काम के लिए समिति ने इज्तिमा आयोजकों को यह मंगल भवन निःशुल्क दिया। इस निर्णय से मुस्लिम समाज ने दिल खोलकर इसका स्वागत किया और इज्तिमा समापन के अवसर इच्छापुर प्राथमिक संस्था के पदाधिकारियों का समाज के सामने स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज द्वारा इस नेक काम के लिए मंगल भवन निःशुल्क देने पर सराहना करते हुए इच्छा देवी प्राथमिक संस्था के शांताराम पवार, उपाध्यक्ष गणेश महाजन का पुष्प मालाओं से सम्मान किया।


समिति बोली इससे बढ़ेगी एक दूसरे में मोहब्बत
बता दें कि जिले के ग्राम इच्छापुर में पहली बार मुस्लिम समाज द्वारा दीनी इज्तेमा का आयोजन 30 नवंबर और एक दिसंबर को किया गया था। इसमें मप्र के विभिन्न शहरों के अलावा महाराष्ट्र राज्य से भी मौलवी तकरीर करने आए हुए थे। लेकिन टेंट बारिश में भीगने और व्यवस्था बिगड़ने पर ग्राम के अब्दुल बागवान, युसूफ बागवान, बिस्मिल्लाह बागवान, बबलू बागवान, अजीत बागवान आदि इच्छापुर मंगल परिसर समिति सदस्यों से संपर्क किया और कहा, हमारा धार्मिक इज्तिमा है। पानी आने से सारी व्यवस्था बिगड़ गई है। तब समिति के पदाधिकारियों ने मीटिंग ली और मुस्लिम भाइयों को निःशुल्क मंगल भवन दो दिन के लिए दे दिया। दो दिन का किराया 70 हजार रुपये होता है, लेकिन समिति के पदाधिकारियों ने निःशुल्क भवन दे दिया। इस पहल की सभी ने सराहना की। उपाध्यक्ष गणेश महाजन ने बताया, यह आयोजन हमें बहुत अच्छा लगा। लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करते हैं। इसी तरह इज्तिमा का आयोजन होना चाहिए, इससे एक-दूसरे में मोहब्बत बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed