फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bride accepts nikah on mobile as she fell ill before the marriage

दुल्हन की बिगड़ी तबीयत तो एंबुलेंस में लेटे-लेटे मोबाइल पर कबूला निकाह

Thu, 25 Apr 2019 08:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 25 Apr 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
bride accepts nikah on mobile as she fell ill before the marriage
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के गुना शहर से 45 किलोमीटर दूर राजस्थान के बापचा में एक युवती ने एंबुलेंस में लेटे-लेटे ही निकाह कबूल किया है। दरअसल, युवती अपने परिजनों के साथ राजस्थान के छाबड़ा से गुना आ रही थी। तभी अचानक रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसकी वजह से परिजन उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए वापस घर ले जाने लगे।

विज्ञापन


युवती का गुना के सामूहिक विवाह सम्मेलन में निकाह होना था। आयोजन समिति को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने युवती के परिजनों से संपर्क किया और उनकी बात काजी से करवाई। काजी ने कहा कि यदि युवती थोड़ी बहुत बात करने की स्थिति में हैं और गवाह, वकील यदि उसकी आवाज को पहचान लेते हैं तो उन्हें आने की जरुरत नहीं है। मोबाइल पर ही निकाह कबूल हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद समिति ने युवती के परिजनों को फोन किया और स्पीकर पर उससे बात की। उससे पूछा गया कि क्या आप विदिशा के रईस खान के साथ निकाह करना चाहती हैं और क्या आप मेहर के 51 हजार रुपये कबूल करती हैं। यह सुनने पर युवती ने तीन बार कबूल है कहा। काजी ने इसके बाद दूल्हे से पूछा कि क्या आप शफीना बानो से निकाह कबूल करते हैं तो उसने भी कबूल है कहा। फिर काजी ने निकाह पढ़ाया और कहा कि शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed