{"_id":"61fb92a9dabaef075e38d818","slug":"bribery-engineer-caught-in-umaria-was-demanding-bribe-instead-of-installing-transformer-lokayukta-arrested-red-handed-taking-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरिया में धराया घूसखोर इंजीनियर: ट्रांसफार्मर लगवाने के बदले मांग रहा था रिश्वत, 40 हजार लेते रंगे हाथ लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया में धराया घूसखोर इंजीनियर: ट्रांसफार्मर लगवाने के बदले मांग रहा था रिश्वत, 40 हजार लेते रंगे हाथ लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार
Thu, 03 Feb 2022 02:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:00 PM IST
सार
उमरिया जिले की विद्युत वितरण कंपनी इंदवार में पदस्थ जूनियर इंजीनियर कमलेश कुमार त्रिपाठी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने ये रकम ट्रांसफार्मर लगवाने के बदले मांगी थी।
विज्ञापन
Umaria: रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले की विद्युत वितरण कंपनी इंदवार में पदस्थ जूनियर इंजीनियर कमलेश कुमार त्रिपाठी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने ये रकम ट्रांसफार्मर लगवाने के बदले मांगी थी।
जानकारी के अनुसार मादाइन टोला मुगवानी, पोस्ट टिकुरी, थाना इंदवार निवासी विनीत पिता रामदीन कुशवाह ने लोकायुक्त पुलिस रीवा के समक्ष शिकायत की थी। उसने बताया कि इंदवार थाना क्षेत्र स्थित मदानइन टोला में ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। इसके लिए मैंने इंजीनियर कमलेश कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग रख दी। बातचीत के बाद 40 हजार रुपये देना तय हुआ।
किसान विनीत कुशवाह ने लोकायुक्त पुलिस को बताया कि सभी शुल्क जमा हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कमलेश कुमार द्वारा अलग से राशि मांगी जा रही है। लोकायुक्त पुलिस की जांच में शिकायत सही पाई गई। जाल बिछाकर पकड़ने की योजना बनाई और गुरवार को विनीत रुपये लेकर जूनियर इंजीनियर कमलेश कुमार के पास भेजा। लोकायुक्त पुलिस उप अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार और 12 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को कमलेश कुमार त्रिपाठी के इंदवार स्थित किराए के मकान में रिश्वत लिए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।