{"_id":"63789179eec0997d1c179a8f","slug":"boy-objectionable-photo-of-girl-went-viral-after-friendship-on-instagram-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: लड़की ने बात करना बंद किया तो लड़के ने वायरल कर दी फोटो, सूरत से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: लड़की ने बात करना बंद किया तो लड़के ने वायरल कर दी फोटो, सूरत से गिरफ्तार
Sat, 19 Nov 2022 01:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 01:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की को बदनाम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद संबंध बढ़ाने वाले इंस्टाग्राम फ्रेंड ने दोस्ती टूटने के बाद लड़की को बदनाम करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दिया। गुजरात में रहने वाले इस लड़के की ये हरकत महंगी साबित हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बिछुआ पुलिस ने बताया, लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि सूरत (गुजरात) में रहने वाले 22 साल के विशाल पिता राम आश्रय गुप्ता का कांटेक्ट कुछ समय पहले उसके साथ हुआ था। इंस्टाग्राम में दोनों बात करते थे, लेकिन इसके बाद लड़की ने बात करना बंद कर दिया। नाराज होकर लड़के ने लड़की और उसके अन्य सगे-संबंधियों की फेक आईडी बनाई और उससे अश्लील मैसेज कर उसे बदनाम करने लगे। इसके बाद लड़की ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने विशाल गुप्ता के खिलाफ धारा-354, 294, 506 और 509 भादवि और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अलग-अलग आईडी से करता था ब्लैकमेल...
चौकी प्रभारी पूनम उइके ने बताया, लड़का लड़की के बात न करने से इस कदर नाराज हुआ कि उसने अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर उसको ब्लैकमेल करने के लिए उसके परिवार और अन्य दोस्तों को अश्लील फोटो वायरल करना शुरू कर दिया था। इस लड़की का परिवार काफी परेशान था। ऐसे में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कथित लड़के का मोबाइल नंबर ट्रैस कराया। उसके बाद उसे गुजरात से गिरफ्तार कर छिंदवाड़ा लाया गया।
विज्ञापन
