फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bodies of woman and three children found floating in well in Tikamgarh madhya pradesh

मध्यप्रदेश : टीकमगढ़ जिले के कुएं में तैरते मिले महिला और तीन बच्चों के शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 10 Dec 2021 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 11:34 AM IST
सार

टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गांव में चार शवों के मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। वहीं महिला का पति थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Bodies of woman and three children found floating in well in Tikamgarh madhya pradesh
कुएं में शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह कुएं में एक महिला और तीन बच्चों के शव तैरते मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। बल्देवगढ़ थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित साहू ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर काशी माजरा गांव की है। उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय महिला के पति ने रविवार शाम को पत्नी और तीन बच्चों के लापता होने के शिकायत पुलिस में दर्ज करायी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान काशी माजरा गांव में सोमवार तड़के व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों के शव कुंए में तैरते पाया। बच्चों में छह और तीन साल के दो बालक और एक साल की एक बालिका शामिल हैं। साहू ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और ग्वालियर और झांसी के डॉक्टरों से उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है और जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed