फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मोगली की जन्मभूमि पेंच राष्ट्रीय उद्यान में दिखाई दिया बघीरा, सैलानियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 27 Aug 2022 02:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 02:59 PM IST
सार

पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर क्षेत्र में 2020 के बाद बघीरा (काला तेंदुआ) दिखाई दिया है। इसकी उम्र करीब नौ माह बताई जा रही है। उद्यान प्रबंधकों ने अपने फेसबुक पर उसका एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
black leopard remains the center of attraction for tourists in Pench National Park
पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर क्षेत्र में बघीरा (काला तेंदुआ) दिखाई दिया है। - फोटो : amar ujala
पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर क्षेत्र में एक बार फिर से बघीरा (काला तेंदुआ) दिखाई दिया है। इससे पहले काला तेंदुआ पेंच राष्ट्रीय उद्यान में 2020 में नजर आया था। उद्यान प्रबंधकों के मुताबिक यह 2020 में दिखाई देने वाला काला तेंदुआ नहीं है। वह महाराष्ट्र क्षेत्र में चला गया था। इसकी उम्र करीब नौ माह बताई जा रही है, जबकि पहले वाले काला तेंदुआ की उम्र 2 साल है।  इस तेंदुए को देखने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल, नासिक आदि राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। 

 
black leopard remains the center of attraction for tourists in Pench National Park
इसकी उम्र करीब नौ माह बताई जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वह पिछले चार दिनों से सफारी के दौरान सैलानियों के लिए काला तेंदुआ आर्केषण का केंद्र बना हुआ है। सैलानी उसकी जमकर फोटो और वीडियो बना रहे है। पेंच राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधकों ने काले तेंदुआ का एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।  पेंच नेशनल पार्क के खवासा बफर के अधिकारी राहुल उपाध्याय ने बताया है कि काला तेंदुआ फिलहाल सैलानियों के लिए आर्केषण का केंद्र बना हुआ है।


 
black leopard remains the center of attraction for tourists in Pench National Park
काला तेंदुआ फिलहाल सैलानियों के लिए आर्केषण का केंद्र बना हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विशेषज्ञों की माने तो इसकी कोई अलग प्रजाति नहीं होती है। वह भी अन्य तेंदुओं की तरह ही होता है। दूर-दूर से आने वाले सैलानी वाहनों के जरिए काले तेंदुए के करीब से दीदार कर रहे है। बताया गया है कि सिर्फ पेंच टाईगर रिजर्व में ही काला तेंदुआ दिखाई दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
black leopard remains the center of attraction for tourists in Pench National Park
पेंच राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधकों ने काले तेंदुआ का एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
द जंगल बुक’ के हीरो हैं मोगली और बघीरा 
रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब ‘द जंगल बुक’ और उस पर बने धारावाहिक के प्रमुख किरदार भेड़िया बालक मोगली की जन्मभूमि पेंच राष्ट्रीय उद्यान को माना जाता हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती के किस्से भी प्रसिद्ध हैं। मोगली और बघीर पर आधारित धारावाहिक पूरे देश में मशहूर हुआ और बच्चों की पसंदीदा बना था। कहानी के पात्र बघीरा को इसी काले तेंदुए से जोड़कर देखा जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed