{"_id":"5b890a3d42c792463d4adebf","slug":"bjp-trying-to-find-power-in-madhya-pradesh-by-tendu-patta-495-crore-to-be-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में तेंदूपत्ता के सहारे सत्ता की राह खोज रही भाजपा, संग्राहकों को बांटेगी रु. 495 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में तेंदूपत्ता के सहारे सत्ता की राह खोज रही भाजपा, संग्राहकों को बांटेगी रु. 495 करोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते भाजपा का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार प्रोत्साहन के तौर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को 495 करोड़ रुपए का वितरण करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले से करेंगे। जिसके बाद सूबे के सभी जिलों में राशि वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अपनी योजना को सफल बनाने के लिए भाजपा इसकी पूरी तैयारी कर चुकी है। अलग-अलग जिलों में भाजपा नेता इस योजना को सफल बनाने के लिए खुद उपस्थित होंगे। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार शहडोल में इस योजना के लिए सक्रिय रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा होशंगाबाद में वहीं वित्त मंत्री जयंत मलैया दमोह में होंगे। स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह शिवपुरी में और शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा में प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम सिंह महदेले पन्ना में, परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर के मालथौन में होंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस बुरहानपुर और मत्स्य-पालन एवं पशु-पालन मंत्री अंतर सिंह आर्य बड़वानी जिले के सेंधवा में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण करेंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार के मुताबिक खनिज साधन मंत्री राजेंद्र शुक्ल सिंगरौली, मंडला और डिंडोरी के संयुक्त कार्यक्रम में खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सिवनी में स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन, बालाघाट कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, उमरिया में सांसद ज्ञान सिंह, रायसेन के ओबेदुल्लागंज में संस्कृति राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा, बैतूल में सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, देवास के हाटपिपल्या में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, सीधी के मझौली में विधायक केदारनाथ शुक्ल, छिंदवाड़ा में विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित करेंग।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री संजय पाठक कटनी, वन राज्य मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा विदिशा, महिला बाल विकास राज्य मंत्री ललिता यादव छतरपुर के बिजावर, सांसद गणेश सिंह सतना के मैहर, राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर, राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार खरगोन के बड़वाह में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित करेंगे। इसके अलावा, कार्यक्रम के तहत बाकी बचे विधायक अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक सीजन-2017 का वितरण करेंगे।
