फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MP Pragya Singh Thakur says Congress has always abused the patriots

मध्यप्रदेश : दिग्विजय ने गोडसे को बताया पहला आतंकी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस देशभक्तों के साथ करती है बुरा व्यवहार

Wed, 13 Jan 2021 11:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 13 Jan 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Pragya Singh Thakur says Congress has always abused the patriots
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी बताया है। दिग्विजय के इस बयान पर सियासत गरमाती नजर आ रही है। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार करती रही है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा को ही भगवा आतंक बता दिया, इससे बुरा और क्या हो सकता है।

विज्ञापन
 
प्रशासन ने बंद कराई गोडसे ज्ञानशाला 
ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद हिंदू महासभा ने ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को मंगलवार को बंद कर दिया है। इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी। साथ ही गोडसे की पूजा भी  की थी। इसके बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई थी और शिवराज सरकार को घेरा जाने लगा था। सियासी गरमाहट बढ़ने के बाद प्रशासन ने महासभा के पदाधिकारियों से बात की और उस इलाके में धारा 144 लगाकर उन्हें किसी प्रकार की शांति भंग नहीं होने देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर के अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया, ''मीडिया में समाचार आने के बाद दौलतगंज में इस ज्ञानशाला की जानकारी मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से बात की और नोटिस जारी किया। दौलतगंज इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।'' उधर प्रशासन से बात करने के बाद हिंदू महासभा ने गोडसे की ज्ञानशाला को बंद कर दिया।


आपको बता दें कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। भाजपा को सफाई देनी पड़ गई थी। पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से खुद को अलग कर लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed