फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MLA Narayan Tripathi letter to CM Shivraj Singh Chouhan over constitution of upper caste commission

सवर्ण आयोग: भाजपा विधायक का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र, याद दिलाया गठन का वादा

Fri, 13 Aug 2021 09:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Aug 2021 09:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर हो रही सियासत के बीच भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने सवर्ण आयोग के गठन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
BJP MLA Narayan Tripathi letter to CM Shivraj Singh Chouhan over constitution of upper caste commission
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में उन्हें उनका वादा याद दिलाते हुए राज्य में सवर्ण आयोग गठित करने की मांग की है। त्रिपाठी ने यह पत्र गुरुवार को लिखा था। इसमें उन्होंने ओबीसी आरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना भी की है। साथ ही लिखा है कि रीवा में आपने इसी साल 26 जनवरी को सवर्ण आयोग का गठन करने का वादा किया था, लेकिन इस ओर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। 

विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा कि सवर्ण आयोग के गठन में देरी के चलते इस वर्ग में निराशा और उपेक्षा घर कर रही है। उन्होंने लिखा, 'आप इस प्रदेश के संवेदनशील मुखिया हैं, आशा और विश्वास है कि आप जल्द ही संवैधानिक दर्जा देते हुए सवर्ण आयोग का गठन करेंगे।' भाजपा विधायक के अनुसार सवर्ण आयोग का गठन करने का फैसला लेने से पार्टी और सरकार को जनता का बड़ा समर्थन मिलेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और विंध्य इलाकों में पार्टी को इस फैसले से बहुत लाभ पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed