{"_id":"c4ceea6098ae4592141fcd75201d9ffa","slug":"bjp-minister-laxmikant-sharma-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"म.प्र. पूर्व शिक्षा मंत्री पर घोटाले का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म.प्र. पूर्व शिक्षा मंत्री पर घोटाले का मामला दर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और अन्य लोगों के खिलाफ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम की ओर से आयोजित संविदा शिक्षक प्रवेश परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर पुलिस के विशेष कार्य बल एसटीएफ ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
संविदा शिक्षकों की वर्ग दो और तीन की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता शर्मा और दर्जनों अन्य आरोपियों के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय पहले प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लेकिन मामला काफी संवेदनशील होने के कारण इसका खुलासा कल रात हो पाया।
इस मामले की जांच कर रहे एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं हालाकि सूत्रों ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।
लक्ष्मीकांत शर्मा के खिलाफ सात और नौ दिसंबर को दो मामले दर्ज किए गए। जिनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें एक वरिष्ठ अधिकारी धनराज यादव का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री शर्मा के अधीन ही व्यापम आता है। और व्यापम के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी, सिस्टम एनालिस्ट नितिन महिंद्रा और अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर शर्मा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
इस सिलसिले में शर्मा के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनके दर्जनों परीक्षार्थियों को भी आरोपी बनाया गया है।
त्रिवेदी और महिंद्रा समेत अनेक आरोपी एसटीएफ की हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।
पूछताछ में ही पता चला है कि तत्कालीन मंत्री शर्मा की सिफारिश पर ही अनेक परीक्षार्थियों को संविदा शिक्षक वर्ग दो और तीन की परीक्षाओं में उत्तीर्ण कराया गया। इन परीक्षार्थियों से काफी पैसा लिया गया है।
प्रवेश परीक्षा में गड़बडियों को लेकर एसटीएफ को काफी प्रमाण मिले हैं। इस मामले के आरोपियों के बयान भी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अब माना जा रहा है कि शर्मा को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
इस बीच व्यापम से जुडी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में व्यापक घोटाले सामने आने के बाद एसटीएफ सभी मामलों की तह तक जा रही है। ऐसे ही एक मामले में लक्ष्मीकांत शर्मा के करीबी माने जाने वाले भाजपा से जुडे व्यवसायी सुधीर शर्मा को भी एसटीएफ ने तलब किया है। वह कथित तौर पर भूमिगत बताए जा रहे हैं।
लक्ष्मीकांत शर्मा विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे और वह पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार में तकनीकी शिक्षा के अलावा उच्च शिक्षा, जनसंपर्क और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री थे। वह हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में सिरोंज से पराजित हो गए हैं।